जीएसटी का फर्जी पंजीकरण रोकने के लिए विशेष अभियान
जीएसटी में फर्जी पंजीकरण रोकने को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) 16 अगस्त से दो महीने का विशेष अभियान शुरू करेगा। पिछले साल मई में अभियान में 24,000 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी से जुड़े 22,000 संदिग्ध फर्जी पंजीकरणों का पता चला था। विशेष अभियान के तहत जीएसटी नेटवर्क जोखिम मापदंडों के आधार पर फर्जी जीएसटी नेटवर्क की पहचान करेगा।
शेयरों में भेदिया कारोबार: तीन ने भरे 1.56 करोड़
पीएनबी हाउसिंग के शेयरों में इनसाइडर ट्रेडिंग करने वाले तीन लोगों ने करोड़ों रुपये भरकर सेबी के साथ मामले का निपटान कर लिया है। सिद्धांत चंदालिया, नायसर पारिख और रोनक पारिख ने कुल 1.56 करोड़ रुपये का भुगतान सेबी को किया है। चंदालिया और नायसर पारिख ने 50.7-50.7 लाख रुपये का भुगतान किया है। रोनक ने 45.5 लाख रुपये का भुगतान किया है।
विस्तारा के विमान में तकनीकी खराबी, प्राथमिकता के आधार लैंडिंग कराई गई
दिल्ली से मुंबई जा रहे विस्तारा के एक विमान को एक तकनीकी गड़बड़ी के बाद प्राथमिकता के आधार पर मुंबई हवाई अड्डे पर उतारा गया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो गई है और फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।