फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: पेंशनभोगी 31 दिसंबर तक जमा करा सकेंगे जीवन प्रमाण पत्र, सरकार ने आगे बढ़ाई तारीख

Thu, 02 Dec 2021 05:16 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Government Extends Last Date To Submit Life Certificate : पेंशनभोगियों के राहत भरी खबर है। सरकार ने उनके लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब पेंशनभोगी 31 दिसंबर तक इसे जमा करा सकते हैं। पहले इसे जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 नवंबर की गई थी।
विज्ञापन
पेंशन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंशनभोगियों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने उनके लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब पेंशनभोगी 31 दिसंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करा सकते हैं। पहले इसे जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 नवंबर की गई थी।

विज्ञापन


सरकार के इस कदम से उन लोगों को राहत मिलेगी, जिन्होंने पहले निर्धारित तिथि तक प्रमाण पत्र जमा नहीं करा पाया था। गौरतलब है कि पेंशनभोगियों को पेंशन हासिल करते रहने के लिए जीवन प्रमाण पत्र को जमा करना होता है। जिससे उसके जिंदा होने की पुष्टि होती है। पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कई राज्यों में कोरोना के हालातों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें