फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Government Employees Salary Cut: जापान: सरकारी कर्मचारी ने दो मिनट पहले छोड़ा ऑफिस, तो कट गई मोटी सैलरी

Thu, 18 Mar 2021 07:38 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सरकारी कर्मचारी वेतन में कटौती - फोटो : pixabay
विज्ञापन

कई लोग नौकरी न करके अपना कारोबार करना पसंद करते हैं। वजह है नौकरी के सख्त नियम। दुनिया में कई ऐसी कंपनियां हैं जो अपने कर्मचारियों को अपने तरीके से काम करने की छूट देती हैं, वहीं कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं जिन्होंने अपने कर्मचारियों के लिए कड़े नियम और उनका उल्लंघन करने वालों के लिए दंड निश्चित किए हैं। 

विज्ञापन


इससे जुड़ी एक चौकाने वाली खबर जापान से आई है, जहां पर एक सरकारी कर्मचारी के नियमों के अनुसार काम न करने पर उसकी मोटी सैलरी काट ली गई। उस कर्मचारी ने सिर्फ दो मिनट पहले दफ्तर छोड़ा था। लेकिन यह गलती उसे भारी पड़ी। इसकी वजह से उसकी तीन महीने की सैलरी में से दसवां हिस्सा काट लिया गया।
 
 
जापान की मीडिया के अनुसार, मई 2019 से जनवरी 2021 के बीच 316 बार कर्मचारियों ने ऑफिस दो मिनट पहले छोड़ा। जी हां, जापान के मीडिया संस्थान द सांकेई न्यूज की खबर के मुताबिक, चीबा प्रांत के फुनाबाशी सिटी बोर्ड ऑफ एजुकेशन के उन सरकारी कर्मचारियों की सैलरी काटी गई है, जिन्होंने ऑफिस दो मिनट पहले छोड़ा था। 
विज्ञापन


मालूम हो कि कई कर्मचारियों ने अपने अटेंडेंस कार्ड में गलत टाइम भी लिखा था, ताकि वो जल्दी ऑफिस से निकल सकें। इस काम के लिए एजुकेशन बोर्ड के लाइफलांग लर्निंग डिपार्टमेंट की 59 वर्षीय असिसटेंट सेक्शन चीफ कर्मचारियों की मदद करती थी। इसलिए सजा के तौर पर उसके तीन महीने की सैलरी में से दसवां हिस्सा काटने का निर्देश दिया गया है। 

इतना ही नहीं, एक अन्य महिला को भी जुर्माना भरने का निर्देश दिया है। यह महिला कर्मचारी ने शाम को 5.17 बजे की बस लेने के लिए अपने ऑफिस से 5.15 बजे पर बाहर निकल जाती थी। जबकि उसका लॉग-आउट टाइम ही 5.17 था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें