फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI: एनसीएईआर की डीजी पूनम गुप्ता आरबीआई की डिप्टी गवर्नर नियुक्त, तीन वर्षों का होगा कार्यकाल

Wed, 02 Apr 2025 03:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Reserve Bank New Deputy Governor Appointment: सरकार ने एनसीएईआर की डायरेक्टर जनरल पूनम गुप्ता को भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। आइए उनके बारे में जानें।
विज्ञापन
पूनम गुप्ता - फोटो : linkedin/poonam-gupta-073297228/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को विश्व बैंक की पूर्व अर्थशास्त्री पूनम गुप्ता को डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया।गुप्ता की नियुक्ति 7-9 अप्रैल, 2025 के बीच होने वाली अपनी मौद्रिक नीति समिति की बैठक से पहले की गई है। यह बैठक हर दो महीने के अंतराल पर होती है। गुप्ता तीन साल की अवधि के लिए इस पद पर रहेंगी। गुप्ता वर्तमान में एनसीएईआर (National Council of Applied Economic Research) के महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sensex Closing Bell: 'ट्रंप टैरिफ' से पहले शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 593 अंक चढ़ा, निफ्टी 23300 के पार
विज्ञापन


गुप्ता प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद् की भी सदस्य हैं और 16वें वित्त आयोग के लिए सलाकार परिषद् के संयोजक के रूप में कार्यरत हैं। गुप्ता साल 2021 में एनसीएईआर से जुड़ी थीं। इससे पहले दो दशकों तक गुप्ता अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक के लिए वाशिंगटन में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Trump Tariffs: भारत 100 तो कनाडा व जापान अमेरिकी चीजों पर लगाते हैं 300 से 700% तक टैरिफ, जानें इसका पूरा गणित

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें