फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha: अंगदान के लिए कर्मचारी 42 दिन का विशेष आकस्मिक अवकाश लेने के पात्र, केंद्र ने लोकसभा में दी जानकारी

Wed, 02 Apr 2025 03:25 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Leave For Organ Donation: कार्मिक मंत्रालय की ओर से 2023 में जारी आदेश के अनुसार, दानकर्ता के अंग को निकालने के लिए सर्जरी के अनुसार, सरकारी पंजीकृत चिकित्सक या डॉक्टर की सिफारिश के अधार पर अधिकतम 42 दिन विशेष आकस्मिक अवकाश देने की बात तय हुई थी।
 
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : X / @PIB_India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अंगदान के लिए अधिकतम 42 दिनों का विशेष आकस्मिक अवकाश लेने के पात्र हैं। सरकार ने बुधवार को लोकसभा में यह जानकारी दी। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि, "भारत सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को अंगदान करने के लिए अधिकतम 42 दिनों का विशेष आकस्मिक अवकाश तय किया है।"

विज्ञापन


कार्मिक मंत्रालय की ओर से 2023 में जारी आदेश के अनुसार, जब इस प्रावधान की घोषणा की गई थी, दानकर्ता के अंग को निकालने के लिए सर्जरी के अनुसार, सरकारी पंजीकृत चिकित्सक या डॉक्टर की सिफारिश के अधार पर अधिकतम 42 दिन विशेष आकस्मिक अवकाश देने की बात तय हुई थी।

मंत्री ने बताया कि विशेष आकस्मिक अवकाश सामान्यतः अस्पताल में भर्ती होने के दिन से एक बार में लिया सकता है। आदेश के अनुसार, आवश्यकता पड़ने पर सरकारी पंजीकृत चिकित्सक या डॉक्टर की सिफारिश पर सर्जरी से अधिकतम एक सप्ताह पहले इसका लाभ उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें