फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: चांदी ₹3000 टूटी, सोना भी हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले यहां चेक कर लें आज के ताजा भाव

Fri, 24 Apr 2026 07:11 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिकी डालर के मजबूत होने से सोना 200 रुपये सस्ता हुआ है, जबकि चांदी के दाम में 3000 रुपये की गिरावट आई है।

विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gold Silver Price Today: नई दिल्ली में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। राजधानी के सराफा बाजार में सोना 200 रुपये सस्ता हुआ, जबकि चांदी के दाम में 3,000 रुपये की भारी गिरावट आई। यह लगातार तीसरा कारोबारी सत्र है जब दोनों धातुओं की कीमतों में कमी देखी गई है। बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु की चमक फीकी पड़ रही है।
विज्ञापन


कितने टूटे सोने और चांदी?
ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 200 रुपये गिरकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को सोना 1,56,100 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी में गिरावट का रुख और भी अधिक रहा। चांदी 3,000 रुपये टूटकर 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी 2,50,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

बाजार में गिरावट की मुख्य वजह क्या?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने बताया कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सोने पर दबाव बना हुआ है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य में जारी गतिरोध के कारण ईंधन की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में बढ़त और बॉन्ड यील्ड में स्थिरता ने भी सोने की मांग को कम किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: The Bonus Market Updates: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 983 अंक टूटा, निफ्टी 23900 के नीचे

वैश्विक बाजार का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो वहां मामूली बढ़त देखी गई। हाजिर सोना बढ़कर 4,708.17 डॉलर प्रति औंस पर रहा और चांदी लगभग एक प्रतिशत चढ़कर 75.96 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। हालांकि घरेलू बाजार पर अंतरराष्ट्रीय तनाव और मुद्रा के उतार-चढ़ाव का असर ज्यादा हावी रहा।
विज्ञापन


आगे क्या रहने वाली है स्थिति?
एलकेपी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने बताया कि जब तक पश्चिम एशिया के हालात सामान्य नहीं होते तब तक बाजार में अस्थिरता बनी रहेगी। कोटक सिक्योरिटीज की विश्लेषक कायनात चैनवाला के अनुसार, आने वाले दिनों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजे काफी अहम होंगे। इससे मौद्रिक नीति और सर्राफा कीमतों के लिए निकट भविष्य की दिशा के बारे में और संकेत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें