Gold silver price today: बुधवार को सोना 276 रुपये की गिरावट के साथ 50,471 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस दौरान चांदी की कीमतें भी 487 रुपये घटकर 56,406 रुपये प्रति किलो रह गईं, पिछले कारोबारी सेशन में यह 56,893 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
कमजोर वैश्विक रुख के कारण राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोना 276 रुपये की गिरावट के साथ 50,471 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सेशन में यह कीमती धातु 50,747 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान चांदी की कीमतें भी 487 रुपये घटकर 56,406 रुपये प्रति किलो रह गईं, पिछले कारोबारी सेशन में यह 56,893 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,643.5 डॉलर प्रति औंस पर जबकि चांदी 18.62 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार का मानना है कि स्पॉट कॉमेक्स गोल्ड थोड़ी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है, क्योंकि निवेशकों ने मिश्रित संकेतों का आकलन किया है। यह कमजोरी जिसमें ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी और नीति निर्माताओं की बाजार को लेकर जारी गिरावट के अनुमानों के कारण है।