फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोना 101 रुपया कमजोर हुआ, चांदी में 334 रुपये की गिरावट

Thu, 27 Oct 2022 05:34 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: गुरुवार को सोना 101 रुपये की गिरावट के साथ 51,024 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 334 रुपये की गिरावट के साथ 58,323 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विज्ञापन
सोना चांदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमजोर वैश्विक रुझानों और रुपये में तेजी के बीच गुरुवार को सोना 101 रुपये की गिरावट के साथ 51,024 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबार में सोना 51,125 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी भी 334 रुपये की गिरावट के साथ 58,323 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। डॉलर के ऊंचे स्तर से पीछे हटने से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 67 पैसे बढ़कर 82.14 पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,664 डॉलर प्रति औंस और चांदी की गिरावट के साथ 19.41 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार के अनुसार रुपये में मजबूती और कॉमेक्स में कमजोर सोने की कीमतों के कारण आज घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें