स्थानीय बाजार में मजबूत मांग के बीच गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 200 रुपये की तेजी के साथ 98,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। वहीं चांदी कीमत 2,040 रुपये बढ़कर 1,01,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। आइए जानते हैं सर्राफा बाजार का विस्तृत हाल।
आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की मांग बढ़ने के कारण गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर 98,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी 2,040 रुपये बढ़कर 1,01,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई।
विज्ञापन
99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये बढ़कर 98,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। वहीं, स्थानीय बाजारों में चांदी की कीमतें 2,040 रुपये बढ़कर एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर 1,01,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गईं। एसोसिएशन ने कहा कि मजबूत वैश्विक रुझानों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने भी स्थानीय कीमतों का समर्थन किया।
अबान्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, आर्थिक स्थिरता को लेकर नई चिंताओं के बाद डॉलर के दबाव में रहने से सोने की कीमतों में तेजी जारी रही। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 0.50 प्रतिशत गिरकर 3,298.69 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर रहा। अमेरिकी डॉलर सूचकांक में तीव्र गिरावट और अमेरिकी ऋण को लेकर नई चिंताओं के कारण सोने की कीमतों में सकारात्मक कारोबार हुआ।
विज्ञापन
एलकेपी सिक्योरिटीज में उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक...जिंस और मुद्रस) जतिन त्रिवेदी ने कहा, कमजोर डॉलर और चल रही वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं ने सुरक्षित-संपत्ति के रूप में सोने में निवेशकों की रुचि को बनाए रखा है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच नए तनाव के बीच सुरक्षित-संपत्ति की मांग के कारण बृहस्पतिवार को सोने में बढ़त जारी रही। इससे जोखिमपूर्ण परिसंपत्तियों के लिए निवेशकों की रुचि कम हुई और सुरक्षित-संपत्ति की मांग में वृद्धि हुई।