फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोने की कीमत में बढ़ोतरी, लेकिन चांदी का भाव गिरा, जानें आज की कीमतें

Wed, 26 Aug 2020 02:25 PM IST
अनवर अंसारी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

पांच दिनों तक लगातार सोने की कीमतों में आई गिरावट के बाद बुधवार को एक बार फिर इसकी कीमतों में वृद्धि हुई। बुधवार को सोने की कीमत में 86 रुपये (0.17 फीसदी) का इजाफा हुआ, जिसके बाद 10 ग्राम सोने की कीमत 51,010 हो गई। वहीं, चांदी की कीमत में गिरावट देखी गई है। चांदी की कीमत में 256 रुपये (0.40 फीसदी) की कमी हुई, जिससे एक किलो चांदी की कीमत 63,751 रुपये हो गई। 

विज्ञापन


मंगलवार को सोने की कीमत में 0.67 फीसदी की कमी देखी गई थी, जिसके बाद इसकी कीमत 50,924 हो गई। वहीं, इस दौरान चांदी की कीमत में 2.38 फीसदी गिरावट हुई, जिसके बाद एक किलो चांदी की कीमत 64,007 रुपये हो गई। 


अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 0.07 फीसदी की तेजी के साथ 1,924.50 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि हाजिर चांदी 0.13 फीसदी गिरकर 26.24 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में प्रगति के संकेतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल का मुद्रास्फीति और मौद्रिक नीति पर केंद्रीय बैंक के दृष्टिकोण को लेकर भाषण इसके पीछे के कारण हैं। 
विज्ञापन


भारतीय विश्लेषकों ने अनुमान लगाया है कि सोने की कीमत में आगे भी गिरावट हो सकती है। डीवीपी-कमोडिटीज एंड मुद्रा रिसर्च, एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड के अनुज गुप्ता ने कहा, आज व्यापारी 50,600 के स्तर के लक्ष्य के लिए 51,950 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 51,400 रुपये के स्तर पर सोने को बेच सकते हैं। वहीं, वे 66,800 के स्तर के नुकसान के साथ और 63,000 के स्तर के लक्ष्य के साथ, चांदी को 65,200 रुपये पर बेच सकते हैं। 

वहीं, विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव को देखते हुए कुछ दिनों बाद सोने की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा सोने की कीमतों पर अमेरिका-चीन व्यापार तनाव का भी असर देखने को मिल सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें