फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की चमक होगी और तेज: 1.68 लाख रुपये तक पहुंच सकता है भाव, गिरावट पर खरीदारी का मौका; धनतेरस पर टूटा भाव

Sat, 07 Nov 2026 05:40 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

वैश्विक अनिश्चितताओं और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के चलते अगले 6 से 12 महीनों में सोने की कीमत 1.68 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, धनतेरस पर कमजोर मांग के कारण दिल्ली सराफा बाजार में सोना 2,500 रुपये और चांदी 2,000 रुपये सस्ती हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोने की कीमतों में आने वाले महीनों में और तेजी देखने को मिल सकती है। वैश्विक बाजार के मौजूदा रुझानों को देखते हुए अगले छह से 12 महीनों में घरेलू बाजार में इसका भाव 1.68 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने का अनुमान है।

गिरावट पर खरीदारी का अच्छा मौका

विज्ञापन

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की रिपोर्ट के मुताबिक, कीमतों में गिरावट आने पर निवेशकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका होगा। रिपोर्ट में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव मध्यम अवधि में 4,500 से 4,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, घरेलू बाजार में निकट अवधि का लक्ष्य 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रखा गया है। एजेंसी

धनतेरस पर सोना 2,500 रुपये सस्ता
मांग कमजोर रहने से धनतेरस के दिन दिल्ली सराफा बाजार में सोना 2,500 रुपये सस्ता होकर 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी की कीमत भी 2,000 रुपये घटकर 1,92,500 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: वोल्टास में नेतृत्व परिवर्तन: नोएल टाटा अब चेयरमैन एमेरिटस, सुनील डी'सूजा चुने गए नए अध्यक्ष

ऊंची कीमतों से ग्राहक बरत रहे सतर्कता
आभूषण कारोबारियों ने कहा कि पिछले साल धनतेरस के मुकाबले इस बार बिक्री में खास सुधार नहीं हुआ है। बहुमूल्य धातुओं के ऊंचे दाम और आगे होने वाले उतार-चढ़ाव को लेकर अनिश्चितता से ग्राहक सतर्कता बरत रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें