फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sone Chandi Ka Bhav: सोना 81 रुपये चढ़ा, चांदी 244 रुपये लुढ़की

Mon, 07 Nov 2022 05:38 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Prices Today: सोने का भाव सोमवार को 81 रुपये की तेजी के साथ 51,201 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया।एमसीएक्स गोल्ड शुक्रवार को शानदार रैली के बाद सपाट कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स सोना 50,900 रुपये के महत्वपूर्ण प्रतिरोध (Resistance) को पार कर गया है और इसके ऊपर बना हुआ है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव सोमवार को 81 रुपये की तेजी के साथ 51,201 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। पिछले कारोबार में यह कीमती धातु 51,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। हालांकि चांदी 244 रुपये की गिरावट के साथ 60,596 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,679 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रहा था जबकि चांदी की गिरावट 20.74 डॉलर प्रति औंस थी।

एमसीएक्स गोल्ड शुक्रवार को शानदार रैली के बाद सपाट कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स सोना 50,900 रुपये के महत्वपूर्ण प्रतिरोध (Resistance) को पार कर गया है और इसके ऊपर बना हुआ है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट विनय रजनी के अनुसार कॉमेक्स सोना सपाट कारोबार कर रहा है, पर यह पिछले सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,682 अमेरिकी डाॅलर प्रति औंस के भाव को पार करने की कगार पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें