फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold-Silver Price: सोना 314 रुपये मजबूत हुआ, चांदी में 1173 रुपये प्रति किलोग्राम की मजबूती

Mon, 16 Jan 2023 07:34 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के भाव 314 रुपये की तेजी के साथ 56,701 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। इस दौरान चांदी भी 1,173 रुपये की तेजी के साथ 70,054 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मजबूत वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के भाव 314 रुपये की तेजी के साथ 56,701 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए।  इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,387 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए थे। इस दौरान चांदी भी 1,173 रुपये की तेजी के साथ 70,054 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।  

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में सोने का हाजिर भाव 314 रुपये की तेजी के साथ 56,701 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। विदेशी बाजारों में सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ क्रमश: 1,916 डॉलर प्रति औंस और 24.22 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार करते दिखे। 

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में धीमी वृद्धि की उम्मीद से सोना नौ महीने के उच्चतम स्तर के करीब कारोबार करता दिखा। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (कॉमोडिटीज रिसर्च) नवनीत दमानी ने कहा, 'डॉलर सूचकांक और अमेरिकी प्रतिफल में भी पिछले सप्ताह क्रमश: दो प्रतिशत और 1.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


दमानी ने कहा कि चीन में पिछले सप्ताह भौतिक सोने के प्रीमियम में तेजी से वृद्धि हुई जो नए साल के पहले बाजार के फिर से पूरी तरह से खुलने की उम्मीद से उत्साहित था। इस दौरान भारतीय व्यापारियों ने भारी छूट की पेशकश की क्योंकि स्थानीय बाजार में रिकॉर्ड उच्च कीमत उपभोक्ताओं की धारणा को प्रभावित कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें