Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव पांच रुपये की गिरावट के साथ 55,124 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस दौरान चांदी की कीमतें भी 332 रुपये टूटकर 70,048 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गईं।
विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव पांच रुपये की गिरावट के साथ 55,124 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,129 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी की कीमतें भी 332 रुपये टूटकर 70,048 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गईं।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ''अमेरिकी डॉलर में तेजी के कारण एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स सोने की कीमत में गिरावट आई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई और यह 1,807 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी गिरावट के साथ 23.93 डॉलर प्रति औंस रह गई। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (कॉमोडिटी रिसर्च) नवनीत दमानी ने कहा, 'आज बाजार का ध्यान अमेरिका के लंबित घरेलू बिक्री आंकड़ों पर होगा, हालांकि क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों से पहले बिक्री में कमी देखी जा सकती है।'