फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Ratna for Ratan Tata: सांसद ने रतन टाटा को भारत रत्न देने का अनुरोध किया, राष्ट्रपति को लिखा पत्र

Wed, 28 Dec 2022 05:52 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आंध्र प्रदेश के नरसापुरम निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद रघु रामकृष्ण राजू ने राष्ट्रपति मुर्मू से अनुरोध किया कि वह रतन टाटा को भारत रत्न से सम्मानित करने पर सकारात्मक रूप से विचार करें।
विज्ञापन
रतन टाटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद रघु रामकृष्ण राजू ने उद्योगपति रतन टाटा को भारत रत्न से सम्मानित करने का आग्रह किया। उन्होंने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर उद्योगपति रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग की। राजू ने मुर्मू को लिखे पत्र में कहा, 'इस धरती पर कई अरबपति पैदा होंगे लेकिन जो लोग स्थायी प्रभाव छोड़ते हैं, वे हैं रतन टाटा जैसे लोग।

रतन टाटा को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान की मांग ऐसे दिन की गई है जिस दिन टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा 85 वर्ष के हो गए हैं। देश के परोपकारी अरबपतियों की सूची में टाटा की मौजूदगी का जिक्र करते हुए राजू ने कहा, 'रतन टाटा एक दिग्गज और ऐसी शख्सियत हैं जो भारत रत्न के हकदार हैं। आंध्र प्रदेश के नरसापुरम निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद राजू ने राष्ट्रपति मुर्मू से अनुरोध किया कि वह रतन टाटा को भारत रत्न से सम्मानित करने पर सकारात्मक रूप से विचार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें