Gold Silver Price: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 50 रुपये की तेजी के साथ 59,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। हालांकि, चांदी 73,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। वैश्विक बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,888 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 22.75 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 50 रुपये की तेजी के साथ 59,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी 73,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि रुपये में कमजोरी और निवेशकों के बीच जोखिम से बचने की धारणा के बीच सोने में थोड़ी तेजी रही।
विज्ञापन
वैश्विक बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,888 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 22.75 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। अमेरिका में ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे बने रहने की संभावना बढ़ने से सोने में लगातार तीसरे हफ्ते में गिरावट दर्ज की गई।
मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज में कमोडिटी रिसर्च के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, "निवेशकों का ध्यान फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की शुक्रवार को होने वाली स्पीच पर बनी हुई है।"