फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोना 50 रुपये टूटा, चांदी की कीमतें स्थिर, ग्लोबल मार्केट में भी सोने के भाव में सुस्ती

Mon, 17 Jul 2023 08:21 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 59,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 76,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।
विज्ञापन
सोना चांदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार वैश्विक स्तर पर पीली धातु की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 59,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 76,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का हाजिर भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 59,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले पर बाजार की नजर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,951 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 24.83 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (कमोडिटी रिसर्च) नवनीत दमानी ने कहा कि डॉलर के मजबूत होने से सोने में स्थिरता आई जबकि निवेशकों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के जल्द ब्रेक लगाने पर दांव लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें