फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोना 200 रुपये बढ़कर 87900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी की कीमतों में भी उछाल

Mon, 03 Mar 2025 06:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की ताजा खरीदारी और रुपये में कमजोरी जारी रहने के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने का भाव 200 रुपये बढ़कर 87,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।इसके अलावा चांदी की कीमत भी 100 रुपए बढ़कर 96,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की ताजा खरीदारी और रुपये में कमजोरी जारी रहने के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने का भाव 200 रुपये बढ़कर 87,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु 87,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 200 रुपए बढ़कर 87,500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 87,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा चांदी की कीमत भी 100 रुपए बढ़कर 96,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

वायदा कारोबार में भी सोने की कीमतों में तेजी

एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 698 रुपये बढ़कर 84,917 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट - कमोडिटी एंड करेंसी, जतीन त्रिवेदी, ने कहा, "पिछले सप्ताह 1.60 प्रतिशत मुनाफावसूली के बाद सोने में तेजी बनी हुई है। यह ताजा तेजी ऐसे समय में आई है, जब वैश्विक अनिश्चितता बनी हुई है, साथ ही अमेरिका और यूक्रेन के नेताओं के बीच सौदे की बातचीत को लेकर तनाव भी बना हुआ है।"

डॉलर में उतार-चढ़ाव के कारण सोने में निवेश को सुरक्षित माना जा रहा

त्रिवेदी के अनुसार, मौजूदा टैरिफ चिंताओं और डॉलर में उतार-चढ़ाव के कारण सोने में निवेश को अब भी सुरक्षित मान रहे हैं। हालांकि, रूस-यूक्रेन संबंधों या वैश्विक व्यापार टैरिफ में कोई भी सकारात्मक विकास कीमतों पर दबाव डाल सकता है। इसके अलावा, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई अनुबंध के लिए चांदी वायदा कीमत 1,193 रुपये या 1.26 प्रतिशत बढ़कर 95,521 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 34.80 डॉलर यानी 1.22 प्रतिशत बढ़कर 2,883.30 डॉलर प्रति औंस हो गया। इस बीच, हाजिर सोना 16.52 डॉलर बढ़कर 2,874.35 डॉलर प्रति औंस हो गया।

सोने पर आगे के रुख के लिए अमेरिकी बाजार के पीएमआई आंकड़ों का इंतजार

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, "सोमवार को सोने में मामूली बढ़त दर्ज की गई, क्योंकि सौदेबाजी और सुरक्षित निवेश की मांग ने कीमती धातुओं को समर्थन दिया।" अबांस होल्डिंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता के अनुसार, बाजार मुद्रास्फीति के संकेतों के लिए सोमवार को जारी होने वाले अमेरिकी विनिर्माण कीमतों और पीएमआई आंकड़ों पर नजर रख रहे हैं, जबकि इस सप्ताह के अंत में गैर-कृषि रोजगार आंकड़ों की भी प्रतीक्षा की जा रही है। मेहता ने कहा कि मौद्रिक नीति और सर्राफा कीमतों की दिशा के बारे में जानकारी के लिए फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के सदस्यों के आगामी वक्तव्यों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें