शुभ अवसरों पर सोना खरीदना हमेशा से भारतीय परंपरा का हिस्सा रहा है। इस त्योहारी सीजन में भारतीय परिवार एक बार फिर गोल्ड की खरीदारी के लिए बाहर निकला है। एक भारतीय निवेशक के रूप में सोने के खरीदारों के पास कई प्रकार के उत्पाद खरीदकर इसमें निवेश करने के मौके होते हैं। उपलब्ध सभी विकल्पों में से खरीदार को यदि गहनों की आवश्यकता नहीं है, तो जो विकल्प जो सबसे अधिक उम्दा है और जो सबसे बढ़िया निवेश विकल्प के रूप में सामने आता है वह है गोल्ड ईटीएफ।
सावधानी भी जरूरी
ईटीएफ की कीमतें भौतिक सौने की कीमतों के जैसे बढ़ती या घटती हैं। गोल्ड ईटीएफ को सोने की कीमत से लाभ उठाने के लिए एक साधन के रूप में सबसे अच्छा उपयोग किया जाता है। यानी निवेशक वास्तविक संपत्ति खरीदे बिना सोने में निवेश के लाभों को हासिल कर सकता है। इसे बेचने पर निवेशक को नकद प्राप्त होता है न कि सोना। गोल्ड ईटीएफ से किसी निवेशक को सस्ती कीमत पर और सुरक्षित संभव तरीके से गोल्ड के संपर्क में आने का आश्वासन दिया जा सकता है। जब ईटीएफ के माध्यम से निवेश किया जाता है, तो किसी की आवश्यकता के अनुसार छोटे लॉट में यूनिट्स को जमा करने या बेचने की सुविधा होती है।
निवेश पोर्टफोलियो में बढ़ाएं चमक
सिस्टैमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के माध्यम से निवेश करने या एकमुश्त निवेश का विकल्प चुनने का विकल्प होता है। इसे खरीदने वाले को इसकी शुद्धता, रखने की परेशानी आदि के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। गोल्ड ईटीएफ में निवेश कर पोर्टफोलियो में चमक बढ़ाने का काम करें। -चिंतन हरिया, प्रोडक्ट डेवलपमेंट प्रमुख, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल