फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Gold Council: सोना उच्च गुणवत्ता वाली तरल परिसंपत्ति के रूप में उभर रहा; WGC का दावा, क्या है मतलब जानें

Thu, 05 Jun 2025 01:10 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

World Gold Council: डब्ल्यूजीसी के अनुसार, उसने पिछले छह महीनों में सोने के व्यवहार का विश्लेषण किया। इसमें अप्रैल में अत्यधिक बॉन्ड बाजार अस्थिरता की अवधि भी शामिल है। अध्ययन में क्या सामने आया, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
Dhanteras 2024 Gold - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की हालिया व्यापार नीति और वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता के बीच सोने में उच्च गुणवत्ता वाली परिसंपत्ति (एचक्यूएलए) की विशेषताएं दिखी हैं। उच्च-गुणवत्ता वाली तरल परिसंपत्ति (एचक्यूएलए) ऐसी संपत्तियां होती हैं, जिन्हें आर्थिक तनाव के समय में भी, बिना किसी महत्वपूर्ण मूल्य नुकसान के आसानी से और जल्दी से नकदी में बदला जा सकता है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने अपनी एक रिसर्च में यह दावा किया है। 

विज्ञापन


डब्ल्यूजीसी के अनुसार, उसने पिछले छह महीनों में सोने के व्यवहार का विश्लेषण किया। इसमें अप्रैल में अत्यधिक बॉन्ड बाजार अस्थिरता की अवधि भी शामिल है। अध्ययन में पाया गया कि सोने की अस्थिरता, खरीद-बिक्री का दायरा और व्यापार की मात्रा मध्यम और दीर्घकालिक अमेरिकी ट्रेजरी के बराबर और कुछ मामलों में, उनसे बेहतर थी।

उदाहरण के लिए, फरवरी 2025 की शुरुआत में, जब टैरिफ घोषणाओं के कारण अमेरिकी ट्रेजरी ने एक असामान्य बिक्री और अस्थिरता का अनुभव किया, तो सोना काफी हद तक अप्रभावित रहा। इसी तरह, अप्रैल 2025 में, जब सोने की अस्थिरता बढ़ी, यह 10-वर्षीय यूएस ट्रेजरी के अनुरूप और 30-वर्षीय से नीचे कारोबार करता दिखा। ऐसे में सोने की कीमतें उच्च गुणवत्ता वाली परिसंपत्ति के रूप में रिकॉर्ड स्तर तक चढ़ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें