फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Demand: भारत में सोने की मांग 2024 में 5% बढ़कर 802.8 टन हुई, 2025 के लिए डब्ल्यूजीसी का यह अनुमान

Wed, 05 Feb 2025 03:12 PM IST
नविता स्वरूप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Demand in India: भारत में कुल सोने की मांग साल 2024 में 5 प्रतिशत से बढ़कर 802.8 टन हो गई है, जो कि साल 2023 में 761 टन थी। इसकी बड़ी वजह से आयात शुल्क 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत किए जाने, रिकॉर्ड उच्च सोने की कीमतें की वजह से निवेश मांग बढ़ना और शादियों तथा त्योहारों की वजह से भी खरीदारी बढ़ी है। विश्व स्वर्ण परिषद् की रिपोर्ट में इस बारे में क्या कहा गया है, आइए जानें।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कुल सोने की मांग साल 2024 में 5 प्रतिशत से बढ़कर 802.8 टन हो गई है, जो कि साल 2023 में 761 टन थी। इसकी बड़ी वजह से आयात शुल्क 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत किए जाने, रिकॉर्ड उच्च सोने की कीमतें की वजह से निवेश मांग बढ़ना और शादियों तथा त्योहारों की वजह से भी खरीदारी बढ़ी है। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) ने अपनी रिपोर्ट पेश कर बताया है कि भारत में सोने की मांग 2024 में 5 प्रतिशत बढ़कर 802.8 टन रही है और 2025 में 700-800 टन रहने का अनुमान है।

विज्ञापन


विश्व स्वर्ण परिषद के भारत के क्षेत्रीय सीईओ सचिन जैन ने कहा है कि भारत में सोने की मांग लगातार बनी हुई है। घरेलू बाजार में कुल सोने की मांग साल 2024 में 5 प्रतिशत से बढ़कर 802.8 टन हो गई है, जो कि साल 2023 में 761 टन थी। इसकी बड़ी वजह से आयात शुल्क 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत किए जाने, रिकॉर्ड उच्च सोने की कीमतें की वजह से निवेश मांग बढ़ना और शादियों तथा त्योहारों की वजह से भी खरीदारी बढ़ी है। उनका कहना है कि साल 2025 में सोने की मांग 700 से 800 टन के बीच रहने का हमारा अनुमान है। उम्मीद है कि शादी ब्याह से जुड़ी खरीदारी के कारण सोने के आभूषणों की मांग में सुधार देखने को मिलेगा, बशर्ते कीमतों में कुछ हद तक स्थिरता होनी आवश्यक है। इसके अलावा यह अनुमान है कि मजबूत सोने में निवेश की मांग का रूझान जारी रहेगा और रिटेल निवेशक गोल्ड ईटीएफ, डिजिटल गोल्ड, बार और सिक्को में निवेश को जारी रखेंगे।

घरेलू बाजार में आभूषणों की मांग 2 प्रतिशत घटी
रिपोर्ट के अनुसार सोने की कीमतों में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बावजूद मात्रा के लिहाज से कुल आभूषणों की मांग 2024 में 2 प्रतिशत घटकर 563.4 टन रह गई, जो साल 2023 में 575.8 टन थी। यह भारत में सोने के आभूषणों की मांग को दर्शाता है। वहीं दूसरी और पिछले साल जुलाई में आयात शुल्क में कटौती के प्रभाव के साथ ही अन्य बाजारों की तुलना में भारतीय बाजार की आर्थिक वृद्धि को भी दर्शाता है। भारतीय बाजारों में यह भी देखने को मिला कि कई उपभोक्ताओं ने तीसरी तिमाही के अंत में सोने के आभूषणों की खरीदारी की, जब आयात शुल्क की कटौती प्रभाव सोने के बढ़े हुए भाव की वजह से कम हो गया था, इसके बावजूद 2024 के दौरान सोने की मांग का मूल्य 22 प्रतिशत बढ़ गया जो सोने की मांग में निरंतरता को दिखाता है।
विज्ञापन


घरेलू बाजार में 2024 में कुल सोने के निवेश में 29 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि
सोने में निवेश भारतीयों की पहली पसंद हमेशा से रहा है। जिसकी वजह से 2024 में कुल सोने के निवेश में 29 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखी गई, जो कि 2013 के बाद से सबसे अधिक 239.4 टन रहा, जबकि 2023 में यह निवेश 185.2 टन था, इससे सोने की सुरक्षित संपत्ति के रूप में स्थिति और मजबूत हुई है। रिपोर्ट के अनुसार अन्य बाजरों की तरह पूरे साल सोने की कीमतों में वृद्धि से निवेश की मांग को समर्थन मिला। जुलाई में शुल्क कटौती के बाद कीमतों में फिस से तेजी आई और नवंबर में इसके बाद के सुधार ने कम कीमत पर खरीदारी करने वाले निवेशकों को आकर्षित किया है।

ईटीएफ की मांग साल भर रही
गोल्ड ईटीएफ पर नजर डाले तो रिपोर्ट के अनुसार पूरे साल गोल्ड ईटीएफ की मांग बनी रही है और अक्टूबर-नवंबर में धनतेरस और दिवाली के त्योहारी मौसम के अंतिम तिमाही में खरीदारी को बढ़ावा दिया है। छोटे सोने के निवेश में बार और सिक्कों के निवेश में भी तेजी आई है। जिसमें ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदारी का चलन महानगरों में तेजी बढ़ा है, जिसने सोने के छोटे निवेश को तेज किया है। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक ने 2024 में सोने में एक महत्वपूर्ण खरीदरी की थी, इसमें 73 टन सोना रिजर्व बैंक ने खरीदा, जो 2023 में 16 टन की अपनी सोने की खरीदारी से चान गुना अधिक था।

भारत में सोने की कुल मांग (टन भार में)
2024 में 5 प्रतिशत से बढ़कर 802.8 टन हो गई, जबकि 2023 में यह 761 टन थी।
2024 की चौथी तिमाही में यह 265.8 टन थी, जो 2023 की चौथी तिमाही में 266.2 टन के बराबर है।

वैल्यू के अनुसार
भारत में कुल सोने की मांग का मूल्य 515,390 करोड़ रुपये था, जो 2023 में 392,000 करोड़ रुपये की तुलना में 31 प्रतिशत अधिक है। भारत में चौथी तिमाही 2024 में सोने की मांग का मूल्य 192,080 करोड़ रुपये था, जो 2023 की चौथी तिमाही में 140,480 करोड़ रुपये की तुलना में 37 प्रतिशत से अधिक है।

आभूषणों की मांग घरेलू बाजार में (टन भार में)
2024 में आभूषण की मांग 2 प्रतिशत घटकर 563.4 टन रही, जबकि 2023 में यह 575.8 टन थी। 2024 की चौथी तिमाही के लिए यह 5 प्रतिशत घटकर 189.8 टन रहा, जबकि 2023 की चौथी तिमाही में यह 199.6 टन रही।

वैल्यू के अनुसार
2024 में आभूषणों की मांग का मूल्य 2023 में 296,610 करोड़ रुपये की तुलना में 22 प्रतिशत बढ़कर 2024 में 361,690 करोड़ रुपये हो गई। 2024 की चौथी तिमाही में आभूषणों की मांग का मूल्य 137,140 करोड़ रुपये था, जो 2023 की चौथी तिमाही के 105,300 करोड़ रुपये से 30 प्रतिशत अधिक है।

सोने में निवेश की मांग (टन भार में)
2024 के लिए 29 प्रतिशत बढ़कर 239.4 टन हो गया, जबकि 2023 में यह 185.2 टन था। 2024 की चौथी तिमाही के लिए 14 प्रतिशत बढ़कर 76 टन हो गया, जबकि 2023 की चौथी तिमाही में यह 66.7 टन था।

वैल्यू के अनुसार
वैल्यू यानी मूल्य के संदर्भ में, 2024 में सोने की निवेश मांग 2023 में 95,390 करोड़ रुपये की तुलना में 61 प्रतिशत बढ़कर 153,700 करोड़ रुपये हो गई मूल्य के संदर्भ में, 2024 की चौथी तिमाही में सोने की निवेश मांग 54,940 करोड़ रुपये थी, जो 2023 में 15,390 करोड़ रुपये से 56 प्रतिशत अधिक थी जो 2023 की चौथी तिमाही में 35,180 करोड़ रुपये थी।

भारत में कुल रिसाइकिल किया गया सोना
भारत में कुल रिसाइकिल सोना साल 2024 में 2 प्रतिशत घटकर 114.3 टन हो गया जो 2023 में 117.1 टन था। 2024 की चौथी तिमाही में रिसाइकिलिंग  29.6 टन थी, जो 2023 की चौथी तिमाही के 25.6 टन से 16 प्रतिशत अधिक है।

भारत में कुल बुलियन का आयात
देश में कुल बुलियन यानी शुद्ध सोने का आयात साल 2024 में 4 प्रतिशत घटकर 712.1 टन रह गया, जबकि 2023 में यह 744 टन था। 2024 की चौथी तिमाही में आयात 1 प्रतिशत घटकर 223.1 टन रह गया, जबकि 2023 में चौथी तिमाही में यह 225.3 टन था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें