फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sone Chandi Ka Bhav: सर्राफा बाजार में सोना का भाव चढ़ा, चांदी की कीमत में भी तेजी

Mon, 05 Dec 2022 01:36 PM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सर्राफा बाजार में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोना 207 रुपये उछलकर 54,087 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।  वहीं चांदी भी 504 रुपये की तेजी के साथ 66,953 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मजबूत वैश्विक रुख के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सुबह 10 बजे सोना 207 रुपये उछलकर 54,087 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र, यानि शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोना 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 53,880 रुपये पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। वहीं चांदी भी 504 रुपये की तेजी के साथ 66,953 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा, 'मुद्रास्फीति के नीचे आने के संकेत, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और सोने की अच्छी भौतिक मांग से घरेलू सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। 

विज्ञापन


मिस्ड कॉल से जान सकते हैं ताजा भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल से जानकारी ले सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए ताजा भाव की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.com वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें