फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Go First: गो फर्स्ट की बिक्री प्रक्रिया शुरू, कोर्ट की ओर से नियुक्त समाधान पेशेवर ने निवेशकों से ईओआई मंगाए

Mon, 10 Jul 2023 02:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Go First: 'गो फर्स्ट' में चल रही दिवाला प्रक्रिया की निगरानी के लिए अदालत की ओर से नियुक्त समाधान पेशेवर (आरपी) प्रशासक ने संभावित निवेशकों से रुचि पत्र (Expression of Interest) आमंत्रित किए हैं। एयरलाइन के समाधान पेशेवर शैलेंद्र अजमेरा ने ईओआई के लिए समाचारपत्रों में विज्ञापन दिया है।
विज्ञापन
गो फर्स्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वैच्छिक दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही एयरलाइन गो फर्स्ट की बिक्री की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 'गो फर्स्ट' में चल रही दिवाला प्रक्रिया की निगरानी के लिए अदालत की ओर से नियुक्त समाधान पेशेवर (आरपी) प्रशासक ने संभावित निवेशकों से रुचि पत्र (Expression of Interest) आमंत्रित किए हैं। एयरलाइन के समाधान पेशेवर शैलेंद्र अजमेरा ने ईओआई के लिए समाचारपत्रों में विज्ञापन दिया है। गो फर्स्ट में रुचि दिखाने वालों से 9 अगस्त 2023 तक आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि गो फर्स्ट ने आर्थिक संकट का हवाला देते हुए तीन मई से विमानों का परिचालन बंद कर दिया था। उसके बाद मामला राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण के पास पहुंचा। न्यायाधिकरण ने दिवालिया कार्यवाही प्रक्रिया चलाने की मंजूरी देते हुए सामाधार पेशेवर की नियुक्ति की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें