फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Go First: गो फर्स्ट 23 विमानों के साथ 24 मई से शुरू कर सकती है उड़ानें, सरकार से साधा संपर्क

Fri, 12 May 2023 05:26 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूत्रों ने कहा कि जितनी जल्दी हो सके परिचालन फिर से शुरू करने की योजना है, लेकिन यह एक छोटे कार्यक्रम के साथ होगा। गो फर्स्ट ने सरकार के साथ बहाली योजनाओं पर चर्चा की है।
विज्ञापन
गो फर्स्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमानन कंपनी गो फर्स्ट 23 विमानों के साथ 24 मई से अपनी उड़ानें शुरू कर सकती है। एयरलाइंस के पास 27 एयरक्राफ्ट हैं, जो 2 मई तक चल रहे थे। इसके पास दिल्ली एयरपोर्ट पर 51 व मुंबई एयरपोर्ट पर 37 डिपार्चर स्लॉट हैं।

विज्ञापन


गो फर्स्ट के अंतरिम समाधान पेशेवर अभिषेक लाल ने कंपनी के कर्मचारियों से कहा, वह जल्द-से-जल्द कारोबार को पटरी पर लाने के उपाय कर रहे हैं। कंपनी में सुधार के लिए पूंजी की जरूरत है। 

सूत्रों ने कहा कि जितनी जल्दी हो सके परिचालन फिर से शुरू करने की योजना है, लेकिन यह एक छोटे कार्यक्रम के साथ होगा। गो फर्स्ट ने सरकार के साथ बहाली योजनाओं पर चर्चा की है। कंसल्टेंसी फर्म अल्वारेज एंड मार्सल कंपनी की उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग फिर से शुरू करने के लिए सरकार से संपर्क करेगी। इससे पहले गो फर्स्ट ने उड़ानें 19 मई तक रद्द कर दी है। 
विज्ञापन


दो अन्य कंपनियों ने भी फैसले को दी चुनौती
गो फर्स्ट की दिवालिया याचिका स्वीकार करने के राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के आदेश के खिलाफ लीज पर विमान देने वाली दो और कंपनियों जीवाई एविएशन व एसएफवी एयरक्राफ्ट होल्डिंग ने बृहस्पतिवार को एनसीएलएटी में याचिका दी है। जीवाई एविएशन 9 विमानों के साथ गो फर्स्ट को विमान लीज पर देने वाली सबसे बड़ी कंपनी है।

कर्ज एनपीए होंगे
बैंकों ने कहा, चालू तिमाही यानी अप्रैल-जून के बीच गो फर्स्ट के कर्ज को बुरे फंसे कर्ज यानी एनपीए में डाल दिया जाएगा। कंपनी पर 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है। इसमें बैंकों की हिस्सेदारी 6,000 करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन


दिवालिया प्रक्रिया में नहीं जाएगी स्पाइसजेट
विमानन कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह दिवालिया प्रक्रिया में नहीं जा रही है। दिवालिया प्रक्रिया में जाने की खबरों को उसने अफवाह बताया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें