फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Go First Airlines: गो फर्स्ट ने बिगाड़ा गर्मी की छुट्टी का मजा, इन शहरों में 40 फीसदी तक महंगा हुआ हवाई किराया

सार

Go First Airlines: सस्ती उड़ान सेवा देने वाली एयरलाइन गो फर्स्ट के इस कदम का असर यात्रियों पर पड़ रहा है। यात्री परेशान हैं, एयरपोर्ट से घर लौट रहे हैं। जिन लोगों ने टिकट बुक कर रखी थी, उनके पास अब दो ही विकल्प नहीं बचे हैं, या तो वे अपनी यात्रा कैंसिल करें या फिर दूसरी एयरलाइंस कंपनियों से ऊंची दरों पर टिकट बुक करवाएं...
विज्ञापन
Go First files for bankruptcy - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाडिया समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइंस गो फर्स्ट लगभग दिवालिया होने के कगार पर है। पैसों की किल्लत के चलते एयरलाइन कंपनी को तीन दिनों के लिए अपनी सभी फ्लाइटों को रद्द करना पड़ा है। एयरलाइन का कहना है कि उनके पास पैसे नहीं है कि वे ऑयल कंपनियों के बकाए को पूरा कर सकें। इसके बाद एयरलाइन ने 03 से 05 मई 2023 तक के लिए अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया।जिन यात्रियों ने गो फर्स्ट एयरलाइन में टिकट बुक करवाई थी, वे सभी अब परेशान हैं।

सस्ती उड़ान सेवा देने वाली एयरलाइन गो फर्स्ट के इस कदम का असर यात्रियों पर पड़ रहा है। यात्री परेशान हैं, एयरपोर्ट से घर लौट रहे हैं। जिन लोगों ने टिकट बुक कर रखी थी, उनके पास अब दो ही विकल्प नहीं बचे हैं, या तो वे अपनी यात्रा कैंसिल करें या फिर दूसरी एयरलाइंस कंपनियों से ऊंची दरों पर टिकट बुक करवाएं। ऐसे मुख्य हवाई मार्गों पर स्पॉट किराया (तत्काल या तुरंत टिकट पाने के संदर्भ में) बढ़ गया है, जहां गो फर्स्ट की भारत में मजबूत मौजूदगी थी। क्योंकि अब एयरलाइन बुधवार से कोई उड़ान नहीं भरेगी। गो फर्स्ट का परिचालन बंद होने से अचानक मांग बढ़ गई है, जिससे इन मुख्य मार्गों पर हवाई किराये में वृद्धि को बढ़ावा मिला है। इन मार्गों में दिल्ली-श्रीनगर, मुंबई-गोवा और दिल्ली-लेह मार्ग शामिल हैं। इनके लिए अचानक या तत्काल यात्रा करने पर यात्रियों से लिया जाने वाला किराया 43 फीसदी तक महंगा हो गया है।

यह भी पढ़ें: Go First: गो फर्स्ट ने 9 मई तक के लिए उड़ानों को रद्द किया, DGCA ने दिया रिफंड प्रक्रिया शुरू करने का आदेश

इन रूटों पर गो फर्स्ट थी मजबूत

दरअसल, गो फर्स्ट एयरलाइन का दिल्ली-श्रीनगर मार्ग पर परिचालन मजबूत था। विमान कंसल्टेंसी सिरियम के आंकड़ों से पता चलता है कि विमानन कंपनी ने इस मार्ग पर मई में प्रति सप्ताह 75 उड़ानें संचालित करने का लक्ष्य रखा था। ट्रैवल पोर्टल इक्जिगो के आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली-श्रीनगर मार्ग पर तत्काल किराया एक सप्ताह के अंदर 17.82 फीसदी तक बढ़ गया है। गो फर्स्ट का दूसरा सबसे व्यस्त मार्ग मुंबई-गोवा था, जहां उसने मई में हर सप्ताह 68 उड़ानें संचालित करने का लक्ष्य रखा था। इक्जिगो के आंकड़ों से पता चलता है कि इस हवाई मार्ग पर तत्काल किराया एक सप्ताह में 43.02 फीसदी तक बढ़ गया है। कंपनी के फैसले के बाद आने वाले दिनों में इन मार्गों पर किराया 20-40 फीसदी तक और महंगा हो सकता है, क्योंकि मई में बच्चों की छुट्टियों के साथ ट्रैवल सीजन शुरू हो चुका है।

अमर उजाला से चर्चा में ट्रेवल जानकार कहते हैं कि गो फर्स्ट जो सस्ती विमान सेवाओं के लिए जाना जाता है, लोगों ने अपने बजट के हिसाब से उसमें बुकिंग करवाई थी, लेकिन अब गो फर्स्ट का सस्ता किराया उनके लिए काफी महंगा पड़ रहा है। एयरलाइंस की उड़ानें रद्द होने के बाद यात्रियों को दूसरी विमान सेवाओं में अपनी टिकट बुक करवानी पड़ रही हैं। यात्रियों से डेढ़ से चार गुना तक अधिक किराया वसूला जा रहा है। दूसरी एयरलाइंस कंपनियों ने फ्लाइट टिकटों के रेट बढ़ा दिए हैं। खासकर उन रूट्स पर जहां गो फर्स्ट का दबदबा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें