फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से लेकर सर्दियों तक की छुट्टियों के लिए गो एयर ने निकाला ऑफर, 899 रुपये में करें हवाई सफर

Mon, 27 May 2019 03:16 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लो कॉस्ट एयरलाइन गो एयर ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक ऑफर निकाला है। कंपनी यात्रियों को गर्मी से लेकर के सर्दियों की छुट्टियों तक सस्ते में यात्रा करने का मौका दे रही है। यात्री 899 रुपये के शुरुआती किराये में टिकट को बुक कर सकते हैं। 

शुरू हुई तीन दिन की सेल

कंपनी ने फिलहाल तीन दिन की सेल को शुरू किया है। इस सेल के नियमों के अनुसार कंपनी 10 लाख सीटों पर सस्ते में टिकट बुक करने का मौका दे रही है। फिलहाल यात्री 27-29 मईके बीच टिकट को बुक करा सकते हैं। 

इन तारीख के बीच कर सकते हैं यात्रा

यात्री 15 जून से लेकर के 31 दिसंबर के बीच अपनी टिकट को बुक करा सकते हैं। यात्रियों को सुविधा है कि वो गर्मी की छुट्टियों से लेकर फेस्टिव सीजन और सर्दियों की छुट्टियों के लिए टिकट को बुक करा सकता है। यात्री देश-विदेश के किसी भी रूट के लिए टिकट को बुक करा सकते हैं। फिलहाल गो एयर घरेलू 24 रूट्स पर और अंतरराष्ट्रीय चार रूट्स पर 270 उड़ानों का संचालन करती है। 

कंपनी दे रही है छूट 

कंपनी इसके अलावा टिकट बुक कराने पर यात्रियों को छूट भी दे रही है। हालांकि इस छूट के लिए आपको थर्ड पार्टी का इस्तेमाल करना पड़ेगा। यात्रियों को पेटीएम, जूम कार, मिंत्रा और एफएबी होटल से यह छूट मिलेगी। इसके लिए आप गो एयर की वेबसाइट देख सकते हैं। 

एक और सस्ता ऑफर

एयरलाइन अभी एक और ऑफर चला रही है। इसमें घरेलू उड़ानों का न्यूनतम किराया 1375 रुपये से शुरू है। इसके तहत बुकिंग 30 मई 2019 तक की जा सकती है। कंपनी यात्रियों को बागडोगरा से गुवाहाटी के लिए सिर्फ 1,375 रुपये में टिकट ऑफर कर रही है. हालांकि, यात्रियों को इस ऑफर के तहत तय सीमा के अंदर यात्रा करनी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें