फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WEF: दुनियाभर के नेताओं ने किया डब्ल्यूईएफ में आह्वान- 'एआई और क्षेत्रीय सुधारों से जुड़े कदम उठाए जाएं'

Thu, 23 Jan 2025 01:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

WEF 2025: डब्ल्यूईएफ के दौरान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनिया गुतारेस ने दो बढ़ते वैश्विक खतरों कृत्रिम मेधा का अनियंत्रित विस्तार और जलवायु संकट पर कड़ी चेतावनी जारी की। उन्होंने आगाह किया कि ये चुनौतियां मानवता के लिए अभूतपूर्व जोखिम पैदा करती हैं। इस दिशा में सरकारों व निजी क्षेत्र की ओर से तत्काल एकीकृत कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
wef - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर से जुटे नेताओं ने विश्व आर्थिक मंच (डबल्यूईएफ) की पांच दिवसीय वार्षिक बैठक के दौरान कृत्रिम मेधा (एआई) के अनियंत्रित प्रसार पर कार्रवाई करने का आह्वान किया। यह वार्षिक बैठक शुक्रवार को संपन्न होगी। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने अपने विशेष संबोधन में गलत सूचना और साइबर उत्पीड़न पर अंकुश लगाने के लिए यूरोपीय संघ के सोशल मीडिया प्रशासन में सुधार की अपील की।

विज्ञापन


उन्होंने डिजिटल सेवा अधिनियम को अधिक सख्त तरीके से लागू करने और पारदर्शिता के लिए यूरोपीय केंद्र की शक्तियों का विस्तार करने पर बल दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘‘यूरोपीय संघ के मूल्य बिकाऊ नहीं हैं।’’ उन्होंने सोशल मीडिया एल्गोरिदम पर शोध के लिए अधिक धन मुहैया कराने की अपील की। उनके अनुसार,  यूरोप के सबसे प्रतिभाशाली लोग इस महत्वपूर्ण चुनौती का समाधान तलाश पाएं इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनिया गुतारेस ने दो बढ़ते वैश्विक खतरों कृत्रिम मेधा का अनियंत्रित विस्तार और जलवायु संकट पर कड़ी चेतावनी जारी की। उन्होंने आगाह किया कि ये चुनौतियां मानवता के लिए अभूतपूर्व जोखिम पैदा करती हैं। इस दिशा में सरकारों व निजी क्षेत्र की ओर से तत्काल एकीकृत कार्रवाई की जानी चाहिए। 
विज्ञापन


कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के राष्ट्रपति फेलिक्स-एंटोनी त्सेसीकेदी त्सिलोंबो ने दुनिया के सबसे बड़े उष्णकटिबंधीय वन संरक्षण के लिए हरित गलियारे के निर्माण का एलान किया। यह किवु से किंशासा तक कांगो नदी बेसिन में 550,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक वन क्षेत्र की रक्षा करेगा। इस बीच, बशर अल-असद शासन के अचानक पतन के कुछ सप्ताह बाद सीरिया के विदेश मंत्री असद हसन अल-शैबानी ने नई सरकार की योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा, ‘‘हम अतीत की ओर नहीं देखेंगे। हम भविष्य की ओर देखेंगे। और हम अपने लोगों से वादा करते हैं कि यह दुख दोबारा नहीं दोहराया जाएगा।’’

वहीं ईरान के सामरिक मामलों के उप राष्ट्रपति जावेद जरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में 2018 में संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेपीओए या ईरान परमाणु समझौते) से हटने पर पुनर्विचार किए जाने और समझौते से हटने के खामियाजे पर अधिक गंभीर, अधिक केंद्रित, अधिक यथार्थवादी होने की उम्मीद जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें