फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर-जीवन बीमा कंपनियों की आय 13 फीसदी बढ़ी, 1.70 लाख रुपये की रही कमाई

Fri, 19 Apr 2019 07:34 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान गैर-जीवन बीमा कंपनियों ने संयुक्त रूप से प्रीमियम से होने वाली अपनी कमाई में 13 फीसदी का इजाफा दर्ज किया है। भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान इन कंपनियों की प्रीमियम आय 1.70 लाख करोड़ रुपये रही है। 

विज्ञापन


वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान 34 गैर-जीवन बीमा कंपनियों की कमाई का यह आंकड़ा 1.51 लाख करोड़ रुपये रहा था। समीक्षा अवधि के दौरान अपनी इस कमाई में 13 फीसदी का इजाफा दर्ज करने वाली कंपनियों में 25 कंपनियां सामान्य बीमा कंपनियां है, जबकि सात एकल निजी क्षेत्र की और दो सरकार के स्वामित्व वाली विशेष बीमा कंपनियां है। 

वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान 25 सामान्य बीमा कंपनियों ने प्रीमियम से 1.50 लाख करोड़ रुपये की कमाई की है, जो पिछले वर्ष की 1.33 लाख करोड़ रुपये से 13 फीसदी अधिक है। वहीं, निजी क्षेत्र की स्वास्थ्य बीमा कंपनियों ने इस दौरान 37 फीसदी का इजाफा दर्ज किया, जिसके बाद प्रीमियम से इनकी कमाई 11,368.82 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2017-18 का यह आंकड़ा 8,314.27 करोड़ रुपये का था। 
विज्ञापन


हालांकि, सरकार की स्वामित्व वाली विशेष बीमा कंपनी भारतीय कृषि बीमा कंपनी और ईसीजीसी लिमिटेड ने प्रीमियम से अपनी कमाई में 7.75 फीसदी की गिरावट दर्ज की, जिसके बाद इनकी कमाई 8,425.75 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान इन कंपनियों की प्रीमियम से आय 9,133.78 करोड़ रुपये रही थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें