फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani: 'हिंडनबर्ग रिपोर्ट हमारी छवि खराब करने की कोशिश', गौतम अदाणी ने फर्म पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 18 Jul 2023 11:36 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अदाणी ने कहा कि 'रिपोर्ट में जो आरोप लगाए गए वो 2004 से 2015 के बीच के थे और उन्हें उस समय संबंधित अथॉरिटी ने सही कर लिया था। यह रिपोर्ट जानबूझकर हमारी छवि खराब करने की कोशिश थी।'
विज्ञापन
गौतम अदाणी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर बयान जारी किया है। अपने बयान में अदाणी ने कहा कि 'हिंडनबर्ग रिपोर्ट भ्रामक और निराधार आरोपों पर आधारित थी। रिपोर्ट में जो आरोप लगाए गए वो 2004 से 2015 के बीच के थे और उन्हें उस समय संबंधित अथॉरिटी ने सही कर लिया था। यह रिपोर्ट जानबूझकर हमारी छवि खराब करने की कोशिश थी।' 
विज्ञापन


भारतीय बाजार को अस्थिर करने की कोशिश
अदाणी ने कहा कि रिपोर्ट सामने आने के तुरंत बाद हमने  इसका खंडन किया। शॉर्ट सेलर फर्म द्वारा अपने निहित स्वार्थ के लिए इन दावों से फायदा उठाने की कोशिश की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और विभिन्न समाचारों में भ्रामक कहानी को प्रचारित किया गया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने एक कमेटी का गठन कर मामले की जांच की। मई 2023 में रिपोर्ट सार्वजनिक की गई और इस रिपोर्ट में कोई नियामक गड़बड़ी नहीं मिली। इससे साफ है कि भारतीय बाजार को अस्थिर करने की कोशिश की गई।  

एजीएम की बैठक के दौरान कही ये बात
अदाणी समूह की वार्षिक आम सभा (एजीएम) में बोलते हुए कहा कि रिपोर्ट सामने आने के बाद हमने सब्सक्राइब्ड एफपीओ के बावजूद निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए उनके पैसे वापस करने का फैसला किया। अदाणी समूह की वार्षिक आम सभा (एजीएम) में बोलते हुए कहा कि रिपोर्ट सामने आने के बाद हमने सब्सक्राइब्ड एफपीओ के बावजूद निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए उनके पैसे वापस करने का फैसला किया। अदाणी समूह के अध्यक्ष ने कहा कि समूह ने अंतरराष्ट्रीय निवेशकों से कई अरब डॉलर जुटाए हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी क्रेडिट एजेंसी ने समूह की कंपनियों की रेटिंग में कोई कटौती नहीं की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bangladesh: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मिले गौतम अदाणी, बिजली देने को लेकर की चर्चा
विज्ञापन


हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर खूब हुआ था हंगामा
अदाणी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी ने भी समूह में कोई खामी नहीं पाई। समूह अपने प्रशासन और प्रकटीकरण मानकों को लेकर आश्वस्त है। अदाणी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट कमेटी की रिपोर्ट ने लोगों का समूह पर विश्वास फिर से जमाया। बता दें कि इस साल जनवरी में शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने अदाणी समूह पर एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में आरोप लगाए गए कि अदाणी समूह ने शेयरों में हेराफेरी की और कई सालों तक धांधली की। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद खूब हंगामा हुआ और अदाणी समूह की कंपनियों के शेयर धड़ाम से नीचे आ गए। विपक्ष ने भी इसे मुद्दा बनाया और सरकार को घेरने की कोशिश की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें