फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindenburg Row: दुनिया के शीर्ष-15 अमीरों की सूची से बाहर हुए अदाणी, रिपोर्ट के बाद 60% तक फिसले शेयर

Fri, 03 Feb 2023 02:48 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hindenburg Row: ब्लूमबर्ग की बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार गौतम अदाणी टॉप 20 अमीरों लिस्ट से बाहर होकर फिलहाल 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं। गौतम अदाणी को एक ही दिन में करीब 10 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
गौतम अडानी - फोटो : Instagram/gautam.adani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद से अब तक दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी की नेटवर्थ को बड़ा झटका लगा है। जहां कुछ समय पहले तक वे दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज थे अब वे टॉप 15 में भी नहीं है। फिलहाल वे 18वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


इससे पहले ब्लूमबर्ग की बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार शुक्रवार की सुबह गौतम अदाणी टॉप 20 अमीरों लिस्ट से बाहर होकर फिलहाल 22वें नंबर पर पहुंच गए। अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी को एक ही दिन में करीब 10 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। वहीं दूसरी ओर फेसबुक के संस्थापक जुकरबर्ग की संपत्ति में 12.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और वे दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

अदाणी की नेटवर्थ 58 अरब डॉलर घटी
सितंबर में अदाणी की नेटवर्थ 155.7 अरब डॉलर थी। सोमवार को नेटवर्थ 92.7 अरब डॉलर रही। दिसंबर तक दुनिया के शीर्ष अमीरों में केवल अदाणी ऐसे अमीर थे, जिनकी संपत्ति में पिछले साल उछाल आया था। अदाणी अब दुनिया के अमीरों में 15वें नंबर पर खिसक गए हैं।
विज्ञापन




हिंडनबर्ग की हालिया रिपोर्ट में क्या है? 
25 जनवरी को हिंडनबर्ग ने अदाणी ग्रुप के संबंध में 32 हजार शब्दों की एक रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के निष्कर्ष में 88 प्रश्नों को शामिल किया। रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह समूह दशकों से शेयरों के हेरफेर और अकाउंट की धोखाधड़ी में शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि तीन साल में शेयरों की कीमतें बढ़ने से अदाणी समूह के संस्थापक गौतम अदाणी की संपत्ति एक अरब डॉलर बढ़कर 120 अरब डॉलर हो गई है। इस दौरान समूह की 7 कंपनियों के शेयर औसत 819 फीसदी बढ़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें