फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका: गौतम अदाणी ने इस सप्ताह गंवाई दुनिया में सबसे ज्यादा संपत्ति

Sat, 19 Jun 2021 06:45 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • 97.6 हजार करोड़ घटकर 4.7 लाख करोड़ रह गई कुल पूंजी
  • 1.99 लाख करोड़ रुपये घट गया कंपनियों का बाजार पूंजीकरण
विज्ञापन
गौतम अडानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अरबपति गौतम अदाणी ने इस सप्ताह ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जिसे वह याद नहीं रखना चाहेंगे। इस सप्ताह उनकी संपत्ति में 97.6 हजार करोड़ रुपये की गिरावट आई, जो दुनिया में किसी भी अरबपति का सबसे बड़ा नुकसान है। इसके साथ ही अदाणी के सिर से एशिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति का ताज भी छिन गया और वे तीसरे पायदान पर आ गए हैं।  

विज्ञापन


दरअसल, विदेशी निवेशकों के खाते सीज होने की खबर के बाद अदाणी समूह की कंपनियों में शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन बड़ी गिरावट दिखी। समूह की चार कंपनियों में लोअर सर्किट लगाना पड़ा।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स सूचकांक के मुताबिक, इस सप्ताह अदाणी की कुल संपत्ति 13.2 अरब डॉलर (97.6 हजार करोड़ रुपये) घटकर 63.5 अरब डॉलर (4.7 लाख करोड़ रुपये) रह गई है। कुछ दिन पहले तक वह मुकेश अंबानी के बाद एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, अरबपतियों की वैश्विक सूची में भी अदाणी अब 15वें स्थान पर चले गए हैं। समूह की छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण भी पांच कारोबारी सत्र में 1.99 लाख करोड़ रुपये गिर गया है। 

इसलिए नहीं लौट रहा भरोसा
अदाणी समूह की छह में से सिर्फ दो कंपनियों में ही सेबी के मानक के अनुसार 25 फीसदी खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी है। समूह के अधिकतर शेयर अदाणी के नियंत्रण वाले ट्रस्ट के पास हैं, जबकि विदेशी निवेशक दूसरे सबसे बड़े हिस्सेदार हैं। खुदरा निवेशकों के पास महज 5 फीसदी शेयर ही हैं। सैम्को सिक्योरिटीज के संस्थापक जिमीत मोदी का कहना है कि अदाणी समूह के स्पष्टीकरण से बाजार संतुष्ट नहीं हुआ है। 
 
किस कंपनी को कितना नुकसान 
अदाणी ग्रीन एनर्जी 35,425 करोड़
अदाणी इंटरप्राइजेज 30,504 करोड़
अदाणी पोर्ट  29,836 करोड़
अदाणी पॉवर 21,684 करोड़
अदाणी ट्रांसमिशन 39,726 करोड़
अदाणी टोटल गैस 45,440 करोड़ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें