फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam Adani: राष्ट्र हित में कारोबार का विकास हमारी प्रतिबद्धता, जानें वेल्थ रैंकिंग पर क्या बोले अदाणी?

Thu, 29 Dec 2022 01:58 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gautam Adani Interview: अदाणी समूह इस वर्ष देश का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक बन गया है। ग्रुप एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, मैनुफैक्चरिंग, टेलीकॉम, डेटा सेंटर और लॉजिस्टिक्स सहित अन्य सेक्टर्स में तेजी से विविधता ला रहा है। गौतम अदाणी 150 बिलियन डॉलर की निजी संपत्ति के साथ रिलायंस के मुकेश अंबानी और अन्य दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। 
विज्ञापन
गौतम अदाणी - फोटो : Instagram/gautam.adani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स गाैतम अदाणी ने कहा है कि राष्ट्र हित में बिजनेस का विकास हमारी प्रतिबद्धता है। मैं भारत और भारतीयों के लिए वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं के निर्माण के लिए हर अवसर का उपयोग करने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं। उन्होंने कहा कि अदाणी समूह भारत की प्रगति के संवाहक के रूप मे कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। 

गौतम अदाणी ने कहा कि अदाणी समूह की वृद्धि वास्तव में आश्चर्यजनक रही है। एक दशक से भी कम समय में हम भारत के पावर सेक्टर के सबसे बड़े, पोर्ट ऑपरेटर, एयरपोर्ट ऑपरेटर, कंस्यूमर गैस बिज़नेस और इलेक्ट्रिक ट्रांसमिशन कंपनी बन गए हैं, साथ ही रिन्यूएबल एनर्जी में सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर बन गए हैं।

 

अदाणी समूह इस वर्ष देश का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक बन गया है। ग्रुप एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, मैनुफैक्चरिंग, टेलीकॉम, डेटा सेंटर और लॉजिस्टिक्स सहित अन्य सेक्टर्स में तेजी से विविधता ला रहा है। गौतम अदाणी 150 बिलियन डॉलर की निजी संपत्ति के साथ रिलायंस के मुकेश अंबानी और अन्य दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। 

विज्ञापन

एक टीवी चैनल से बात करते हुए अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी कहा कि इस वर्ष हम एक सफल अदाणी विल्मर आईपीओ लेकर आए और इस प्रकार, अदाणी विल्मर समूह की सातवीं लिस्टेड कंपनी बन गई।

अदाणी समूह के मुखिया ने कहा कि हमने एक बिज़नेस मॉडल बनाया है जहां हम किसी व्यवसाय को शून्य से शुरू करते हैं, इसे लाभदायक बनाते हैं और फिर इसे सार्वजनिक करते हैं। यह आईपीओ इसका एक और उदाहरण था। हम भारत के दूसरे सबसे बड़े सीमेंट निर्माता भी बन गए जब हमने लगभग 10.5 बिलियन डॉलर में एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स का अधिग्रहण किया। यह सबसे बड़ा अधिग्रहण है। 

विज्ञापन

बातचीत के दौरान अदाणी समूह ने कहा कि वेल्थ रैंकिंग या वैल्यूएशन लिस्ट में होने से कहीं अधिक संतोषजनक और महत्वपूर्ण, लोगों के जीवन में बदलाव लाना और राष्ट्र के विकास व निर्माण में योगदान करने का अवसर पाना तथा क्षमता पैदा करना है। मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के माध्यम से देश की सेवा करने का एक बड़ा अवसर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें