फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरतोड़ महंगाई से पाकिस्तान की जनता बेहाल, अगले माह 190 फीसदी बढ़ सकते हैं गैस के दाम

Wed, 26 Jun 2019 12:51 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में महंगाई लगातार आसमान छूती जा रही है। महंगाई की मार झेल रहे पाक में इमरान सरकार भी नाकाम नजर आ रही है। खाने-पीने के चीजों के दाम के साथ ही गैस के दाम भी आसमान छू रहे हैं। अब पड़ोसी मुल्क में जुलाई में गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी होने की आशंका है। 

190 फीसदी बढ़ सकते हैं गैस के दाम

पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो के मुताबिक, जुलाई माह में गैस की कीमतों में 190 फीसदी की बढ़ोतरी होने की आशंका है।  पेट्रोलियम डिवीजन की रिपोर्ट के अनुसार, अगले महीने पाकिस्तान में गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं डॉन अखबार के मुताबिक कीमतों में 200 फीसदी की बढ़ोतरी करने की सिफारिश की गई है। 

आर्थिक समन्वय समिति को भेजी जाएगी सिफारिश 

इसके साथ ही यह भी पता चला कि एक माह में 50 घन मीटर गैस इस्तेमाल करने पर 63 रुपये प्रति यूनिट वसूले जा सकते हैं। जियो की रिपोर्ट के अनुसार, एक महीने में 100 घन मीटर गैस का इस्तेमाल करने पर प्रति यूनिट 242 रुपये वसूले जा सकते हैं यानी गैस की कीमतों में 190.55 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। अब आगे पेट्रोलियम विभाग की सिफारिश को मंजूरी के लिए आर्थिक समन्वय समिति को भेजा जाएगा।

इतनी हुई महंगाई दर

पाकिस्तान की जनता में महंगाई को लेकर काफी रोश है। पाकिस्तान में मार्च 2019 के दौरान महंगाई की दर पांच वर्ष के उच्चतम स्तर 9.41 फीसदी पर पहुंच गई थी। महंगाई का यह स्तर अप्रैल 2014 के बाद का सर्वाधिक है। उस समय महंगाई 9.2 फीसदी आंकी गई थी। मार्च महीने में ही महंगाई एक माह पहले की तुलना में 1.42 फीसदी बढ़ गई थी।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें