अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड छह लेन एक्सप्रेस-वे के तीन समूहों का निर्माण करेगा, जिसे आठ लेन तक बढ़ाया जा सकेगा। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पर्यावरण विभाग की मंज़ूरी के बाद कुशल इंजीनियरो की टीम को एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लगाया जाएगा।
यूपी में गंगा एक्सप्रेस-वे के 464 किलोमीटर हिस्से का निर्माण अदाणी ग्रुप करेगी। मेरठ से प्रयागराज तक प्रस्तावित 17,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 594 किमी लंबी गंगा एक्सप्रेस वे छह लेन की होगी।
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेस-वे के बदायूं से प्रयागराज तक के 464 किमी की सड़क का निर्माण अदाणी ग्रुप करेगा। इस बात की जानकारी अदाणी ग्रुप ने एक बयान जारी कर दिया है। ग्रुप की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बदायूं से हरदोई तक 151.7 किमी, हरदोई से उन्नाव तक 155.7 किमी और उन्नाव से प्रयागराज तक 157 किमी का निर्माण कराने का जिम्मा अदाणी ग्रुप को मिला है।
अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड छह लेन एक्सप्रेस-वे के तीन समूहों का निर्माण करेगा, जिसे आठ लेन तक बढ़ाया जा सकेगा। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पर्यावरण विभाग की मंज़ूरी के बाद उन्नत मशीनों और तकनीकी से लैस कुशल इंजीनियरो की टीम को एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण का काम लगभग पूरा हो चुका है। यह एक्सप्रेस-वे 12 जिलों से गुजरेगा। एक्सप्रेस-वे मेरठ से शुरू होकर हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ से होते हुए यह प्रयागराज पर समाप्त होगा।