फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G7 Price Cap: रूसी तेल पर प्राइस कैप से भारत को फायदा, अमेरिकी अधिकारी ने बताया कारण

Fri, 09 Sep 2022 10:43 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

G7 Price Cap: अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट के आतंकवादी वित्तपोषण और वित्तीय अपराध शाखा के सहायक सचिव एलिजाबेथ रोजेनबर्ग ने कहा है कि जी7 के देश रूसी तेल पर प्राइस कैप लगाते हैं तो भारत की पहुंच कम कीमतों पर उपलब्ध ईंधन तक होगी।
विज्ञापन
engine oil new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी सात देशों का समूह जल्द ही रूस से खरीदे जाने वाले तेल पर प्राइस कैप लगाने  अर्थात इसकी कीमत तय करने की तैयारी कर रहा है। अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार अगर भारत सीधे तौर पर इस कवायद के साथ नहीं जुड़ता है तब भी उसे इसका फायदा होगा। 

अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट के आतंकवादी वित्तपोषण और वित्तीय अपराध शाखा के सहायक सचिव एलिजाबेथ रोजेनबर्ग ने कहा है कि जी7 के देश रूसी तेल पर प्राइस कैप लगाते हैं तो भारत की पहुंच कम कीमतों पर उपलब्ध ईंधन तक होगी। रूस के साथ तेल के आयात के लिए कीमतों के मोलभाव में यह भारत की मदद करेगा। उन्होंने कहा कि हम रूस को उसकी ओर से यूक्रेन पर किए गए आक्रमण का फायदा नहीं उठाने देंगे। 

विज्ञापन

अमेरिकी अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि प्राइस कैप के माध्यम से जी7 देश रूसी कच्चा तेल के निर्यात से रूस की आमदनी को नियंत्रित करना सुनिश्चित करेंगे। अमेरिका की ओर से यह आश्वासन ऐसे समय पर दिया जा रहा है जब दुनिया के ज्यादातर देश महंगाई और ईंधन की ऊंची कीमतों का समाना करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें