फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच एफटीए दिवाली तक संभव नहीं, ब्रिटिश वाणिज्य मंत्री ने कह दी ये बड़ी बात

Fri, 14 Oct 2022 11:37 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India-UK FTA: बीबीसी के साथ बातचीत में बेडेनोच ने कहा है कि हम एफटीए डील के करीब है, हम एफटीए के मसौदे पर अब भी काम कर रहे हैं।  हालांकि एक चीज जो बदली है वह यह है कि अब हम एफटीए पर हस्ताक्षर के लिए दिवाली को डेडलाइन मानकर काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
भारत और ब्रिटेन का झंडा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता (Free Trade Agreement, FTA) के लिए जारी बातचीत का कोई नतीजा दिवाली तक तय डेडलाइन तक नहीं आ पाएगा अब यह तय है। ब्रिटेन की ट्रेड सेक्रेटरी (वाणिज्य मंत्री) केमी बेडेनोच ने यह साफ कर दिया है कि दिवाली की डेडलाइन तक एफटीए को अंतिम रूप देना अब मुश्किल है। 

गुरुवार को एक स्कॉच व्हिस्की डिस्टिलरी की यात्रा के दौरान अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विभाग (डीआईटी) में एफटीए वार्ता के प्रभारी कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारत के साथ जिस सौदे को अंतिम रूप दिया जा रहा है वह उद्योग जगत के लिए बड़ी जीत होगी क्योंकि इसके तहत स्टीप टैरिफ का 150 प्रतिशत तक घटाया जाना तय है। 

उन्होंने कहा कि हालांकि बातचीत सही दिशा में जा रही है पर समझौते को दिवाली (24 अक्तूबर) तक अंतिम रूप देना अब लक्ष्य नहीं है। बीबीसी के साथ बातचीत में बेडेनोच ने कहा है कि हम मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) के करीब है, हम एफटीए के मसौदे पर अब भी काम कर रहे हैं।  हालांकि एक चीज जो बदली है वह यह है कि अब हम एफटीए पर हस्ताक्षर के लिए दिवाली को डेडलाइन मानकर काम नहीं कर रहे हैं। बेडेनोच ने कहा है कि समझौते के कई मसौदों को अंतिम रूप दे दिया गया है। बातचीत अच्छी चल रही है। पर हम डील को तेजी से निपटाने की तुलना में अच्छी डील हो उसपर फोकस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें