तीन दिनों तक खुले रहे Tracxn Technologies के आईपीओ को बुधवार को इसके क्लोज होने के समय तक लगभग दोगुना सब्सक्राइब किया गया है। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार ₹309 करोड़ के आईपीओ ने 2.12 करोड़ शेयरों के मुकाबले 4.27 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त की हैं। प्राइस बैंड ₹75 से 80 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।
बाजार के जानकारों के मुताबिक ग्रे मार्केट में Tracxn Technologies के शेयरों के प्रीमियम (GMP) से गिर गए हैं और अब ₹(-) 4 की छूट पर उपलब्ध हैं। कंपनी के शेयर के 20 सितंबर 2022 (गुरुवार) को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर सूचीबद्ध होने की उम्मीद है।
माना जा रहा है कि Tracxn Technologies IPO के शेयरों का अंतिम रूप से अगले सप्ताह 17 अक्टूबर 2022 (सोमवार) को हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो बोलीकर्ताओं के डीमैट खाते में शेयर 19 अक्तूबर 2022 (बुधवार) को क्रेडिट कर दिए जाएंगे। इस आईपीओ का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है, इसलिए इसके आवंटन आवेदन की स्थिति को रजिस्ट्रार की वेबसाइट या बीएसई की वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है।
बता दें कि Tracxn Technologies का IPO पूरी तरह से प्रमोटरों और निवेशकों की ओर से जारी किया गया 38,672,208 इक्विटी शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है। ओएफएस में कंपनी के प्रमोटर्स नेहा सिंह और अभिषेक गोयल की ओर से अलग-अलग 76.62 लाख शेयरों की बिक्री होगी। वहीं फ्लिपकार्ट के संस्थापक बिन्नी बंसल और सचिन बंसल के 12.63 लाख शेयरों की बिक्री होगी।