फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FTA : ऑस्ट्रेलिया संग 5 साल में 70 अरब डॉलर का कारोबार, समझौता ऑस्ट्रेलिया को चीन से दूर होने में करेगा मदद

Fri, 30 Dec 2022 05:53 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

आर्थिक शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनीशिएटिव (जीटीआरआई) ने कहा कि 23 अरब डॉलर का व्यापार पहले दिन से ही शुल्क मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से अगले पांच साल में वस्तुओं एवं सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 70 अरब डॉलर के पार पहुंच सकता है। यह द्विपक्षीय व्यापार भरोसेमंद कारोबार संबंधों को बढ़ावा देगा। दोनों देशों के बीच एफटीए 29 दिसंबर से लागू हो गया है।

विज्ञापन


आर्थिक शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनीशिएटिव (जीटीआरआई) ने कहा कि 23 अरब डॉलर का व्यापार पहले दिन से ही शुल्क मुक्त हो जाएगा। यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2021-22 में 25 अरब डॉलर के वस्तुओं के व्यापार का 93 फीसदी है।

संस्थान के सह-संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा, दोनों देशों के बीच यह समझौता कठिन समय में अधिक व्यापार के अवसर उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता ऑस्ट्रेलिया को धीरे-धीरे चीन से दूर होने में मदद करेगा। 2021-22 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8.3 अरब डॉलर का निर्यात किया था, जबकि 16.75 अरब डॉलर का आयात किया था। एजेंसी

23 अरब डॉलर का कारोबार पहले ही दिन से होगा शुल्क मुक्त

विज्ञापन

2023 में दो और एफटीए होने की उम्मीद : गोयल
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को उम्मीद जताई कि 2023 में कम-से-कम दो और एफटीए पर हस्ताक्षर होंगे। समझौते के बाद ऑस्ट्रेलिया भेजे जाने वाले पहले भारतीय माल के लिए मूल प्रमाणपत्र सौंपने के बाद उन्होंने कहा, एफटीए से रत्न-आभूषण, कपड़ा और सूचना प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों को लाभ होगा।

हमारे कारोबार को नए मौके मिलेंगे : ऑस्ट्रेलिया पीएम
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने कहा कि भारत के साथ एफटीए हमारे देश के व्यवसायों के लिए नए अवसर प्रदान करेगा। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर अगले साल मार्च में भारत का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें