फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FSNL Divestment: इस सरकारी कंपनी को बेचने की तैयारी हुई तेज, कई बड़े निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी

Mon, 20 Jun 2022 01:40 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दीपम के मुताबिक, इस कंपनी के लिए कई निवेशकों ने दिलचस्पी दिखाई है। इसके निजीकरण के लिए बोलियां जमा करने की अंतिम तिथि छह जून निर्धारित की गई थी। गौरतलब है कि सरकार एमएसटीसी लिमिटेड के माध्यम से एफएसएनएल में 100 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है। 
विज्ञापन
FSNL - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी कंपनी  फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड को बेचने की तैयारी जोरों पर चल रही है। निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव द्वारा ट्वीट के जरिए साझा की गई जानकारी के अनुसार, स्टील मंत्रालय को एमएसटीसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक मिनीरत्न कंपनी एफएसएनएल स्ट्रैटेजिक विनिवेश के लिए कई अभिव्यक्तियां प्राप्त हुई हैं। 

विज्ञापन


इस तारीख तक जमा हुईं बोलियां 
दीपम के मुताबिक, इस कंपनी के लिए कई निवेशकों ने दिलचस्पी दिखाई है। इसके निजीकरण के लिए बोलियां जमा करने की अंतिम तिथि छह जून निर्धारित की गई थी। गौरतलब है कि सरकार एमएसटीसी लिमिटेड के माध्यम से एफएसएनएल में 100 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने अक्तूबर 2016 में रणनीतिक विनिवेश और प्रबंधन नियंत्रण के हस्तांतरण के माध्यम से एफएसएनएल में एमएसटीसी के जरिए संपूर्ण इक्विटी शेयरधारिता के विनिवेश को सैद्धांतिक मंजूरी मिली थी। यहां बता दें कि एफएसएनएल मेटल स्क्रैप रिकवरी से संबंधित कंपनी है और इसके भारत में नौ स्टील प्लांट हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें