फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम से ताज तक चलेंगे पानी के जहाज, सरकार ने बनाया 12 हजार करोड़ का प्लान

Wed, 06 Mar 2019 03:24 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द ही दिल्ली से आगरा होते हुए प्रयागराज तक पानी के जहाज चलने लगेंगे। केंद्र सरकार ने एक प्लान तैयार किया है, जिसके मुताबिक लोग यमुना नदी के रास्ते ऐसा होने जा रहा है। इसके लिए सरकार ने 12 हजार करोड़ रुपये का नया प्लान तैयार किया है, जिसे विश्व बैंक के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। 

ताज का पास से कर सकेंगे दीदार

प्लान के मुताबिक लोग यमुना नदी में यात्रा करते हुए ताजमहल का एकदम पास से दीदार कर सकेंगे। इसके बाद जहाज के जरिए यात्रियों को प्रयागराज तक ले जाया जाएगा। इसके लिए मंत्रालय के पास हाइब्रिड एयरो जहाज हैं, जो पानी के अलावा हवा में भी उड़ सकते हैं। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार राष्ट्रीय जलमार्गों का विकास कर रही है। यह सारा कार्य जल मार्ग विकास योजना के तहत किया जा रहा है। इससे पहले सरकार ने गंगा नदी पर वाराणसी से लेकर हल्दिया तक माल ढुलाई का कार्य शुरू किया था। 

बेतवा नदी पर भी बनेगा जलमार्ग

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि मैं अपने संबंधित मंत्रालय की ओर से घोषणा करता हूं कि 550 किमी लंबी बेतवा नदी पर जलमार्ग बनाया जाएगा। नितिन गडकरी ने यह भी कहा कि वह नेता नहीं हूं जो लोगों को केवल सपने दिखाते हैं, मैं सपनों को पूरा भी करता हूं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें