फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani: अदाणी जब तक 'रिश्वत विवाद' से मुक्त नहीं हो जाते, तक तक कोई नया निवेश नहीं, फ्रांस के टोटल समूह का बयान

Mon, 25 Nov 2024 05:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Adani Row: ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज फ्रांसीसी कंपनी टोटल एनर्जी अदाणी समूह की कंपनियों में तब तक कोई निवेश नहीं करेगी, जब तक कि अदाणी समूह रिश्वतखोरी के आरोपों से मुक्त नहीं हो जाता। टोटल एनर्जी ने सोमवार को यह बात कही। कंपनी ने और क्या कहा इस बारे में जानें।
विज्ञापन
अदाणी विवाद - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज फ्रांसीसी कंपनी टोटल एनर्जी अदाणी समूह की कंपनियों में तब तक कोई निवेश नहीं करेगी, जब तक कि अदाणी समूह रिश्वतखोरी के आरोपों से मुक्त नहीं हो जाता। टोटल एनर्जी ने सोमवार को यह बात कही और बताया कि कथित भ्रष्टाचार की जांच के बारे में उसे जानकारी नहीं है। टोटल एनर्जी अरबपति गौतम अदाणी के व्यापारिक साम्राज्य में सबसे बड़े विदेशी निवेशकों में से एक है और इसके पास समूह के अक्षय ऊर्जा उद्यम अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एईजीएल) और सिटी गैस इकाई अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) में हिस्सेदारी है।

विज्ञापन


फ्रांसीसी कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसे पता चला है कि अमेरिकी अधिकारियों ने गौतम अदाणी और दो अन्य अधिकारियों पर एईजीएल के लिए सौर ऊर्जा आपूर्ति अनुबंध हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को कथित तौर पर 26.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की रिश्वत देने का आरोप लगाया है। टोटलएनर्जीज ने कहा, "यह अभियोग न तो एजीईएल और न ही एजीईएल से संबंधित कोई कंपनी से जुड़ा है।"

कंपनी ने कहा, "जब तक अदाणी समूह समूह से जुड़े लोगों के खिलाफ आरोप और उनके परिणामों को स्पष्ट नहीं कर दिया जाता, तब तक टोटल एनर्जीज अदाणी समूह की कंपनियां में अपने निवेश के हिस्से के रूप में कोई नया वित्तीय योगदान नहीं करेगी।" 
विज्ञापन


टाटल एनर्जीज के पास अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में 19.75 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। यह गौतम अदाणी की ओर से संचालित भारतीय समूह की अक्षय ऊर्जा कंपनी है। इसके पास तीन अन्य संयुक्त उद्यम कंपनियों में भी 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी है जो सौर और पवन ऊर्जा का उत्पादन करती है।  फ्रांसीसी कंपनी के पास अदाणी टोटल गैस लिमिटेड में भी 37.4 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। यह कंपनी ऑटोमोबाइल सीएनजी और खाना पकाने के लिए घरों में पाइप के जरिए प्राकृतिक गैस बेचती है। अदाणी समूह ने अमेरिकी अदालत में अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है और कहा है कि वह हर संभव कानूनी उपाय अपनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें