नए वित्त वर्ष यानी 2024-25 की शुरुआत सोमवार से हो रही है। एक अप्रैल से चार प्रमुख वित्तीय बदलाव हो रहे हैं। इनमें म्यूचुअल फंड ईटीएफ, एनपीएस, बीमा से लेकर फास्टैग केवाईसी तक शामिल हैं। ये सभी बदलाव आप पर असर डाल सकते हैं।
एनपीएस : नया लॉग-इन नियम
केवाईसी नहीं तो फास्टैग बंद
फास्टैग ग्राहकों के लिए केवाईसी अपडेट करने की अंतिम तारीख 31 मार्च है। आप इस तारीख तक केवाईसी अपडेट नहीं करते हैं तो एक अप्रैल से यह बंद हो जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक वाहन एक फास्टैग की पहल की है। इसके तहत बिना केवाईसी वाले फास्टैग ब्लैकलिस्ट हो जाएंगे।
बीमा पॉलिसी का डिजिटलीकरण
विदेशी ईटीएफ में निवेश पर रोक
पूंजी बाजार नियामक सेबी ने म्यूचुअल फंड हाउसों को एक अप्रैल से विदेशी एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में निवेश करने वाली स्कीमों में निवेश रोकने का निर्देश दिया है। फंड उद्योग ने 21 मार्च, 2024 तक 8,311 करोड़ की सीमा से अधिक का निवेश किया है।