फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की अर्थव्यवस्था पर पूर्व RBI गवर्नर का बयान, कहा एक या दो साल में पकड़ेगी रफ्तार

Sun, 04 Aug 2019 04:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • आरबीआई के पूर्व गवर्नर बिमल जालान ने भारत की अर्थव्यवस्था पर बयान दिया है
  • उन्होंने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था एक या दो साल में रफ्तार पकड़ेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरबीआई के पूर्व गवर्नर बिमल जालान ने भारत की अर्थव्यवस्था पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था एक या दो साल में रफ्तार पकड़ेगी। अभी अर्थव्यवस्था में सुस्ती चक्रीय है, लेकिन अगले एक-दो साल में वृद्धि दर रफ्तार पकड़ेगी। 

आज की स्थिति 1991 की तुलना में काफी अलग

जालान ने कहा कि सरकार कई सुधारों की घोषणा करने के लिए तैयार है। जालान ने कहा कि, 'वृद्धि में सुस्ती है। एक या दो साल में निश्चित रूप से अर्थव्यवस्था में सुधार होगा।' जालान ने स्पष्ट किया कि आज की स्थिति 1991 की तुलना में काफी अलग है। उस समय देश को बाहरी मोर्चे पर गंभीर आर्थिक संकट से जूझना पड़ा था। उन्होंने जोर देकर कहा, '1991 की तुलना में भारत आज काफी मजबूत स्थिति में है। यदि आप मुद्रास्फीति की दर देखें तो यह काफी निचले स्तर पर है। अगर आप विदेशी मुद्रा भंडार देखें तो यह काफी ऊंचे स्तर पर है।' 

वृद्धि दर सात फीसदी रहने का अनुमान

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के ताजा अनुमान के अनुसार, साल 2019 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर सात फीसदी और 2020 में 7.2 फीसदी रहेगी। वहीं एडीबी ने भी चालू साल के लिए भारत की वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर सात फीसदी कर दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें