इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने बृहस्पतिवार को नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत को अपने बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति नियामकीय और शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।
इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने बृहस्पतिवार को नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत को अपने बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति नियामकीय और शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और इनक्रेडिबल इंडिया जैसे कई प्रमुख राष्ट्रीय अभियानों के प्रमुख रणनीतिकार रहे कांत ने पिछले महीने भारत के जी20 शेरपा के पद से इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन
इंडिगो के निदेशक मंडल के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने कहा, इंडिगो को अमिताभ कांत को बोर्ड सदस्य के रूप में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। उनके पास राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रशासनिक कार्यों का अच्छा-खासा अनुभव है। उनके नेतृत्व गुणों से इंडिगो को बहुत लाभ होगा। मेहता ने कहा कि इंडिगो की टीम 2030 तक वैश्विक कंपनी बनने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में अपने व्यापक अनुभव और ज्ञान का लाभ उठा सकती है।
अपनी नियुक्त पर कांत ने कहा, मुझे इंडिगो के बोर्ड में शामिल होने पर खुशी है। अपने पैमाने, दक्षता और अंतरराष्ट्रीय महत्वाकांक्षा के साथ इंडिगो भारत के लिए नए बाजार खोलेगा। हमारे हवाईअड्डों को कनेक्टिविटी और वाणिज्य के वैश्विक केंद्रों में बदल देगा। पर्यटन, व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के साथ सीमा पार लोगों, बाजारों और अवसरों को जोड़ेगा।
नीति आयोग में अपने कार्यकाल के दौरान, कांत ने कई प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। इनमें भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बोर्ड में निदेशक और भारत के राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के सदस्य की भूमिका शामिल हैं।