Forex Reserves: आरबीआई के अनुसार, लगातार आठवें हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि देखी गई। पिछले सप्ताह की बात करें तो यह बढ़कर 8.31 अरब अमेरिकी डॉलर की बढ़त के साथ 686.145 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंचा था। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 25 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.983 अरब अमेरिकी डॉलर की वृद्धि के साथ लगभग 688.129 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार इसके आंकड़े जारी किए।
विज्ञापन
आरबीआई के अनुसार, लगातार आठवें हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि देखी गई। पिछले सप्ताह की बात करें तो यह बढ़कर 8.31 अरब अमेरिकी डॉलर की बढ़त के साथ 686.145 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंचा था। पिछले साल सितंबर के अंत में यह भंडार 704.885 अरब अमेरिकी डॉलर के साथ सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था।
आंकड़ों के अनुसार 25 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा संपत्ति, जो भंडार का बड़ा हिस्सा है। यह लगभग 2.168 अरब डॉलर बढ़कर 580.633 अरब डॉलर हो गई। विदेशी भंडार में रखे जाने वाले अमेरिकी इकाइयों जैसे यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राओं के मूल्य में बदलाव का असर भी शामिल है।
विज्ञापन
देश का स्वर्ण भंडार इस हफ्ते 207 अरब डॉलर बढ़कर 84.365 अरब डॉलर रहा। शीर्ष बैंक ने कहा कि आईएमएफ में भारत का विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 21 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 18.589 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंच गया। शीर्ष बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ के पास भारत की आरक्षित स्थिति भी 20 लाख डॉलर बढ़कर 4.512 अरब अमेरिकी डॉलर हो गई।