फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 2 अरब डॉलर घटकर 652.86 अरब डॉलर रह गया, आरबीआई ने जारी किए आंकड़े

Fri, 20 Dec 2024 05:40 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Forex Reserves: पिछले कुछ हफ्तों से विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आ रही है और इस गिरावट का कारण पुनर्मूल्यांकन के साथ-साथ रुपये में उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए आरबीआई द्वारा विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप को माना जा रहा है। आरबीआई की ओर से जारी आंकड़े क्या कहते हैं, आइए जानें।
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 13 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.988 अरब डॉलर घटकर 652.869 अरब डॉलर रह गया। आरबीआई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह समग्र विदेशी मुद्रा भंडार 3.235 बिलियन अमरीकी डॉलर घटकर 654.857 बिलियन अमरीकी डॉलर रह गया था।

विज्ञापन


पिछले कुछ हफ्तों से विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आ रही है और इस गिरावट का कारण पुनर्मूल्यांकन के साथ-साथ रुपये में उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए आरबीआई द्वारा विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप को माना जा रहा है। सितंबर में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.885 बिलियन अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 13 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 3.047 अरब डॉलर घटकर 562.576 अरब डॉलर रह गईं। अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों के मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल होता है।
विज्ञापन


आरबीआई ने कहा कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 1.121 अरब डॉलर बढ़कर 68.056 अरब डॉलर हो गया। शीर्ष बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 35 मिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर 17.997 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गए। शीर्ष बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ के पास भारत की आरक्षित स्थिति भी 27 मिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर 4.24 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें