फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suresh Raina: 1xBet ने सुरेश रैना को अपना पहला 'रेस्पोंसिबल गेमिंग एम्बेसडर' बनाया, जानें उनके बारे में

सार

Suresh Raina: 1xBet ब्रांड ने सुरेश रैना को अपना नया गेमिंग एम्बेसडर बनाया है। बेटिंग कंपनी और मशहूर भारतीय क्रिकेटर के बीच यह साझेदारी स्पोर्ट्स बेटिंग के फैंस को जिम्मेदारी के साथ बेटिंग का खेल खेलने का प्रोत्साहन देगी। आइए इस बारे में और जानें।
विज्ञापन
सुरेश रैना - फोटो : 1xbet
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1xBet ब्रांड ने सुरेश रैना को अपना नया गेमिंग एम्बेसडर बनाया है। बेटिंग कंपनी और मशहूर भारतीय क्रिकेटर के बीच यह साझेदारी स्पोर्ट्स बेटिंग के फैंस को जिम्मेदारी के साथ बेटिंग का खेल खेलने का प्रोत्साहन देगी। इसलिए उनकी इस भूमिका को 'रेस्पोंसिबल गेमिंग एंबेसेडर' का नाम दिया गया है और वो ब्रांड के इस तरह के पहले एंबेसेडर हैं।

विज्ञापन


सुरेश रैना ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज 2000 के शुरुआती दशक में किया था, जब वह महज 15 साल की उम्र में भारत की अंडर-19 टीम में शामिल हुए थे। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में खेलते हुए एसीसी एशिया कप 2010, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2011, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 और एसीसी एशिया कप 2016 जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। रैना ने कई मौकों पर भारत की कप्तानी भी की और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी होने का गौरव हासिल किया।

पेशेवर खेल से संन्यास लेने के बाद भी सुरेश रैना खेल से जुड़े हुए हैं और एक उद्यमी और फिलैनथ्रोपिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं। वह अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों और आईपीएल मैचों का प्रसारण करने वाले भारतीय टेलीविजन चैनलों के लिए कमेंटेटर और विश्लेषक के रूप में काम करते हैं। रैना भारतीय स्कूलों में स्पोर्ट्स अकादमियों और क्रिकेट के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे के विकास के लिए भी समर्पित है। इसके अलावा रैना अपनी पत्नी के साथ मिलकर ग्रेसिया रैना फाउंडेशन भी चलाते हैं जो माताओं और किशोरों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए काम करती है।
विज्ञापन


रैना ने 1xBet के गेमिंग एंबेसेडर बनने पर खुशी जताते हुए कहा, "क्रिकेट को बढ़ावा देने करने की पहल से मुझे एहसास हुआ कि स्पोर्ट्स बेटिंग को लेकर सही सोच विकसित करना कितना जरूरी है। एक जिम्मेदार गेमिंग टूल का इस्तेमाल करके, हम इसके रोमांच को बढ़ा सकते हैं और अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट कर सकते हैं। इसलिए मैंने 1xBet का रेस्पोंसिबल गेमिंग एम्बेस्डर बनने का फैसला किया।"

गौरतलब है कि बेटिंग कंपनी 1xBet अपने ग्राहकों को एक जिम्मेदार गेमिंग टूल का एक व्यापक सेट प्रदान करती है जिसे आसानी से खुद से एडजस्ट किया जा सकता है। 1xBet प्लेयर्स विशिष्ट अवधि के लिए अपनी जमा की सीमा का निर्धारित कर सकते हैं, जो उन्हें उनकी एडजस्टेड बेटिंग सीमा को पार करने से बचा सकती है। इसके अलावा, किसी विशिष्ट अवधि में सभी बेट्स की कुल राशि और कुल घाटे को सीमित करने का विकल्प भी होता है। यदि चुनी गई सीमा पार हो जाती है, तो प्लेयर को स्पोर्ट्स बेट और कैसिनो गेम खेलने से रोक दिया जाएगा। इस तरह से यह ब्रांड एक जिम्मेदार खेल के तरीके को बढ़ावा देता है। साथ ही हर प्लेयर गेमिंग को लेकर एक स्वस्थ दृष्टिकोण बनाए रखने और खर्चों को पूरी तरह से नियंत्रित करने के लिए अपने खुद के उपायों का चयन कर सकता है।

1xBet के एक प्रतिनिधि ने कहा, "हमें खुशी है कि सुरेश रैना जैसे सम्मानित खिलाड़ी, उद्यमी और परोपकार कार्यों के लिए काम करने वाले व्यक्ति हमारे पहले जिम्मेदार गेमिंग एम्बेसडर होंगे। अब सुरेश रैना जिम्मेदार गेमिंग के संबंध में भारतीय बेटर्स के ज्ञान को बढ़ाने में हमारी मदद करेंगे।"

1xBet के बारे में
1xBet विश्व स्तर पर मशहूर एक बुकमेकर है जो बेटिंग इंडस्ट्री में 17 वर्षों से है। ब्रांड के क्लाइंट हजारों स्पोर्ट्स इवेंट पर बेट लगा सकते हैं, कंपनी की वेबसाइट और ऐप 70 भाषाओं में उपलब्ध है। 1xBet की आधिकारिक पार्टनर की सूची में FC Barcelona, Paris Saint-Germain, LOSC Lille, La Liga, Serie A, और अन्य लोकप्रिय स्पोर्ट्स ब्रांड और संगठन शामिल हैं। भारत में कंपनी के एम्बेसडर मशहूर क्रिकेटर सुरेश रैना, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, गायिका मिमी चक्रवर्ती और अभिनेता अंकुश हाजरा हैं। कंपनी कई बार IGA, SBC, G2E Asia, और EGR Nordics अवार्ड्स जैसे प्रतिष्ठित व्यावसायिक पुरस्कारों में नामित और विजेता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें