आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार एफसीए (Foreign Currency Assets) में बीते में 2.571 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमी आई। यह घटकर 498.645 बिलियन रह गया है। बता दें कि विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों के अंतर्गत विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों करेंसीज आती हैं। इनकी कीमत डॉलर के आधार पर तय की जाती है।
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार 26 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान देश का स्वर्ण भंडार (Gold Reserves) 39.643 बिलियन डॉलर का रह गया है। इसमें 271 मिलियन डॉलर की कमी आई है। उपरोक्त हफ्ते के दौरान एसडीआर (Special Drawing Rights) में भी 155 मिलियन डॉलर की कमी आई है। यह घटकर 17.832 बिलियन रह गई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ रिजर्व की स्थिति में भी 26 अगस्त को समाप्त हुए हफ्ते के दौरान 10 मिलियन डॉलर की कमी आई है। यह घटकर 4.926 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गई है।