फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forex Reserves: विदेशी मुद्रा कोष 11 अरब डॉलर बढ़कर 561.16 अरब डॉलर हो गया, जानिए कितना है गोल्ड रिजर्व?

Fri, 09 Dec 2022 08:15 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Forex Reserves of India: विदेशी मुद्रा भंडार में यह अब तक की दूसरी सबसे तेज साप्ताहिक वृद्धि है। इससे पहले, अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा कोष 645 बिलियन अमरीकी डालर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। बाद के दिनों में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
फॉरेक्स - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार दो दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 11.02 अरब डॉलर बढ़कर 561.162 अरब डॉलर पर पहुंच गया। लगातार चौथे सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि दर्ज की गई है। पिछली रिपोर्टिंग में सप्ताह में कुल भंडार 2.9 बिलियन अमरीकी डॉलर बढ़कर 550.14 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया था। उससे पहले 11 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा कोष में 14.72 बिलियन अमरीकी डालर की वृद्धि हुई थी

विज्ञापन


विदेशी मुद्रा भंडार में यह अब तक की दूसरी सबसे तेज साप्ताहिक वृद्धि है। इससे पहले, अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा कोष 645 बिलियन अमरीकी डालर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। बाद के दिनों में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट दर्ज की गई। इसका प्रमुख कारण वैश्विक प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच केंद्रीय बैंक की ओर से रुपये की रक्षा करना था। 

शुक्रवार को आरबीआई की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए) जो फॉरेक्स रिजर्व का एक प्रमुख घटक है दो दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 9.694 बिलियन अमरीकी डालर बढ़कर 496.984 बिलियन अमरीकी डालर पर पहुंच गया। इनमें डॉलर के संदर्भ में अभिव्यक्त, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों जिनमें विदेशी मुद्रा भंडार में रखे यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राएं आती हैं। उक्त सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 1.086 अरब डॉलर बढ़कर 41.025 अरब डॉलर हो गया। 
विज्ञापन


आरबीआई के अनुसार उक्त सप्ताह में विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 16.4 करोड़ डॉलर घटकर 18.04 अरब डॉलर रह गया। आंकड़ों से पता चलता है कि समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ देश की आरक्षित स्थिति भी 7.5 करोड़ डॉलर घटकर 5.108 अरब डॉलर रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें