फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forex Reserves: लगातार कमजोर हो रहे रुपये के बीच विदेशी मुद्रा भंडार घटा, दो वर्षों के न्यूनतम स्तर पर

Sat, 22 Oct 2022 10:49 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Forex Reserves: केंद्रीय बैंक के अनुसार भारत की विदेशी मुद्रा संपत्ति (फॉरेन करेंसी असेट्स) जो कि विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक है, बीते सप्ताह के दौरान 2.828 बिलियन अमरीकी डॉलर घटकर 468.668 बिलियन अमरीकी डॉलर हो रह गया है। 
विज्ञापन
फॉरेक्स - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

14 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार गिरकर दो साल के निचले स्तर 528.367 अरब डॉलर पर आ गया, जो पिछले सप्ताह की तुलना में 4.5 अरब डॉलर कम है। 

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार पिछले सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 532.868 बिलियन अमरीकी डालर था।

केंद्रीय बैंक के अनुसार भारत की विदेशी मुद्रा संपत्ति (फॉरेन करेंसी असेट्स) जो कि विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक है, बीते सप्ताह के दौरान 2.828 बिलियन अमरीकी डॉलर घटकर 468.668 बिलियन अमरीकी डॉलर हो रह गया है। 

इस दौरान सोने के भंडार का मूल्य 1.5 अरब डॉलर घटकर 37.453 अरब डॉलर रह गया। आरबीआई के आंकड़ों से पता चलता है कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ भारत के विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 149 मिलियन अमरीकी डालर घटकर 17.433 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया।

बता दें कि लगातार चढ़ते अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट की रक्षा के लिए बाजार में आरबीआई के संभावित हस्तक्षेप के कारण विदेशी मुद्रा भंडार में बीते कुछ महीनों से गिरावट आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें